Homeबिहारआरा भोजपुरसकड्डी-नासरीगंज मार्ग पर कोसीहान गांव के समीप हादसा

सकड्डी-नासरीगंज मार्ग पर कोसीहान गांव के समीप हादसा

Kosihan:मृत बच्ची चांदी थाना क्षेत्र के कोसीहान गांव निवासी कुंदन नट की 9 वर्षीया पुत्री रोहिणी कुमारी है। जबकि जख्मी बच्ची उसी गांव निवासी इंदल नट की 6 वर्षीया पुत्री अनुष्का कुमारी है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Kosihan
  • बेलगाम ट्रक ने दो बच्चियों को रौंदा, एक की मौत
  • जख्मी बच्ची का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया रोड जाम
  • पुलिस ने चालक व खलासी गिरफ्तार, ट्रक जब्त
  • चांदी थाना क्षेत्र के कोसीहान गांव में गुरुवार की शाम घटी घटना

आरा। सकड्डी-नासरीगंज मार्ग पर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के कोसीहान गांव में गुरुवार की शाम बेलगाम ट्रक में दो बच्चियों को रौंद दिया। हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक व खलासी को स्थानीय ग्रामीणों ने खदेड़ कर दबोच लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची ने चालक व खलासी को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया।

उधर, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर कोसीहान गांव में घटनास्थल पर शव को सड़क पर रख जाम कर दिया। करीब साढ़े तीन घंटे तक सड़क को जाम रखा गया। जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। सूचना पाकर चांदी थानाध्यक्ष राकेश रौशन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगो को समझा-बूझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृत बच्ची चांदी थाना क्षेत्र के कोसीहान गांव निवासी कुंदन नट की 9 वर्षीया पुत्री रोहिणी कुमारी है। जबकि जख्मी बच्ची उसी गांव निवासी इंदल नट की 6 वर्षीया पुत्री अनुष्का कुमारी है। इधर, जख्मी बच्ची अनुष्का कुमारी की चचेरी दादी रामवती देवी ने बताया कि वह दोनों बिस्किट खरीदने के लिए दुकान पर जा रही थी। उसी दौरान बेलगाम ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिसमें रोहिणी कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पोती अनुष्का कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

बताया जाता है कि मृत बच्ची अपने दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर थी। उसके परिवार में मां काजल देवी व एक बहन अंजली कुमारी एवं एक भाई आशीष कुमार है। घटना के बाद मृत बच्ची के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृत बच्ची की मां काजल देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular