Homeबिहारआरा भोजपुरबेटी के ससुराल से लौट रहे रिटायर क्लर्क की सड़क हादसे में...

बेटी के ससुराल से लौट रहे रिटायर क्लर्क की सड़क हादसे में मौत

Kurmuri Road Accident-सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव के पास सोमवार की शाम को हुआ हादसा

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव के समीप सोमवार की शाम स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार रिटायर क्लर्क को रौंद दिया। इसमें क्लर्क की इलाज के लिए सदर अस्पताल लाये जाने के रास्ते में मौत हो गयी। मृतक सिकरहटा थाना क्षेत्र के इटहुरी गांव निवासी स्व.चंद्रदेव पांडेय के 65 वर्षीय पुत्र रामेश्वर पांडेय थे। वह पनवारी कॉलेज से क्लर्क के पद से 8 वर्ष पूर्व रिटायर हुए थे। वहीं हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया।

पढ़ें:- प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने किया पति का कत्ल: राज खुलते ही प्रेमी फरार

Kurmuri Road Accident-तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार क्लर्क को रौंद डाला

इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

घटना के संबंध में उनके परिजनों ने बताया कि वह सुबह अपनी बेटी रीना देवी के ससुराल पीरो थाना क्षेत्र के बचरी गांव गए थे। शाम में साइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान कुरमुरी गांव के समीप सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने उनको रौंद दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके बाद इलाज के लिए उन्हें आरा सदर अस्पताल लाया रहा था। तबतक उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Kurmuri Road Accident

पढ़ें:- नियम का उल्लंघन: दो अध्यक्ष सहित 20 सदस्य पर नामजद प्राथमिकी, 10 अज्ञात भी आरोपित

सदर अस्पताल लाये जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके बाद थाने को सूचना दी गयी। इस पर टाउन थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

बताया जाता है कि रिटायर क्लर्क का अपने चार भाई और दो बहन में दूसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी लखदुलारो देवी, दो पुत्री रीना देवी, रिंकू देवी और एक पुत्र अरविंद पांडेय है। हादसे के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी लखदुलारो देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़ें:- जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular