Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजछह दिनो से लापता युवक की सिरकटी लाश बरामद

छह दिनो से लापता युवक की सिरकटी लाश बरामद

Anuj Body-हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्वेश्य से सिर गायब करने की जताई जा रही आशंका

पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल से पटना रेफर

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोर्चा टोला गांव स्थित बगीचे से मंगलवार की सुबह बरामद हुआ शव

खबरे आपकी आरा। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जागा का पिपरा गांव में छह दिनो से लापता युवक की हत्या कर दी गई। Anuj Body उसकी सिर कटी लाश जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोर्चा टोला गांव स्थित बगीचे से मंगलवार की सुबह बरामद है। शव मिलते ही गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल ले आई। लेकिन शव पूरी तरह सड़ जाने के कारण उसे पोस्टमार्टम के लिए पटना रेफर कर दिया। हत्या के इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है।

पढ़ें:- प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने किया पति का कत्ल: राज खुलते ही प्रेमी फरार

Anuj Body- जागा का पिपरा गांव निवासी शिवधारी गोंड़ का 22 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार गोंड़

Anuj Body
Anuj Kumar Gond

जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जागा का पिपरा गांव निवासी शिवधारी गोंड़ का 22 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार गोंड़ है। इधर, मृतक के मामा शिव शंकर साहू ने बताया कि वह 13 अक्टूबर की देर शाम घर से दुर्गा पूजा का मेला घूमने के लिए निकला। लेकिन रात में घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। 14 अक्टूबर को ही परिजनो ने स्थानीय थाना में गुमशुदगी का लिखित आवेदन थाने में दिया गया था। जिसके बाद से ही पुलिस खोजबीन कर रही थी। इसी बीच 19 अक्टूबर (मंगलवार) की सुबह स्थानीय थाना क्षेत्र के मोर्चा टोला गांव स्थित बगीचे से उसकी सिर कटी हुई लाश बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और कपड़े को देखकर उसकी पहचान की।

पढ़ें:- नियम का उल्लंघन: दो अध्यक्ष सहित 20 सदस्य पर नामजद प्राथमिकी, 10 अज्ञात भी आरोपित

प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या को दिया गया अंजाम

Anuj Body-दूसरी ओर मृतक के मामा शिव शंकर साहू ने बताया कि मोर्चा टोला गांव की एक लड़की युवक के गांव जागा का पिपरा ट्यूशन पढ़ने के लिए आती थी। उसी समय से दोनों के बीच करीब छह महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी प्रेम प्रसंग को लेकर मोर्चा टोला निवासी उक्त लड़की एवं उसके परिवार वालों पर हत्या कर शव को फेंके जाने का आरोप लगाया है। वहीं उन्होंने बताया कि पुलिस ने उक्त लड़की उसके पिता एवं भाई को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने त्वरित करवाई कर तीन को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

वहीं पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक के शरीर से सिर काट हुआ है। शव पूरी तरह सड़ गया है। जबकि दूसरी ओर इस मामले में जगदीशपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि धड़ से सर अलग और गायब है। उसकी खोजबीन की जा रही है। वही इस मामले के कुछ लोग को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। बताया जाता है कि मृतक अपने मां-बाप का इकलौता औलाद था। मृतक के परिवार में सिर्फ मां पूनम देवी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक की मां पूनम देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़ें:- जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular