Homeबिहारबक्सरआरा-बक्सर फोरलेन: महाराजगंज के समीप भीषण सड़क हादसे में दो की मौत

आरा-बक्सर फोरलेन: महाराजगंज के समीप भीषण सड़क हादसे में दो की मौत

Maharajganj: बक्सर की ओर से तेज गति से आ रही तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को कुचला, मौके पर मौत। दोनों मृतक रिश्ते में चाचा भतीजा हैं।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • घटना के बाद कार वहीं अनियंत्रितहोकर पलट गई
    • घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे को किया जाम

Maharajganj बक्सर/ब्रह्मपुर: आरा- बक्सर हाईवे 922 के ब्रह्मपुर थाना अंतर्गत महाराजगंज गांव के पास शनिवार की सुबह तेज गति से आ रही एक कार की चपेट में आने से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही एक दो साल का बच्चा सहित वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे को जाम कर रखा है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाराजगंज गांव के 70 वर्षीय शिवनारायण पासवान सुबह शौच के लिए जा रहे थे। वही 25 वर्षीय पप्पू पासवान अपने 2 वर्ष के बच्चे के साथ सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान बक्सर की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने दोनों को कुचल दिया। इससे चाचा शिवनारायण पासवान और भतीजे पप्पू पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पप्पू पासवान का दो वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए बक्सर रेफर किया गया है।

वही इस घटना में धक्का मारने वाले कार चालक के भी घायल होने की सूचना है। दोनों मृतक रिश्ते में चाचा भतीजा हैं। घटना के बाद कार वहीं अनियंत्रितहोकर पलट गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क जाम को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की काफी भी जुटी हुई है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular