Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजबिलौटी बैंक लूटकांड का भोजपुर पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया...

बिलौटी बैंक लूटकांड का भोजपुर पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया पर्दाफाश

Bilouti bank Robbers arrested: भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि बैंक डकैती के मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिसके पास से घटना में इस्तेमाल हथियारों को भी बरामद कर लिया गया है। एसपी ने बताया यूट्यूब से बदमाशों ने बैंक डकैती का तरीका सीखा था। कि घटना को अंजाम देने के बाद कहां छिपना है। पैसों को कैसे ठिकाने लगाना है। घटना को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने एक मोबाइल, और हथियार खरीदे थे। पुलिस ने इस मामले का 24 घंटे में पर्दाफाश किया है।

jay kumar

Bihar/Ara/Shahpur: भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत बिलौटी बैंक डकैती मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। और उनके पास से हथियार भी बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि बैंक डकैती का तरीका आरोपियों ने यूट्यूब से सीखा था।

घटना को अंजाम देने से पहले यूट्यूब पर कई वीडियो देखे थे। और फिर बैंक डकैती का प्लान बनाया था। जिसके तहत साढे़ सात हजार के हथियार भी खरीदे थे। लेकिन वारदात के वक्त पिस्टल के दगा देने से आरोपियों को उल्टे पैर भागना पड़ा था।

बैंक मैनेजर और गार्ड की दिलेरी से बैंक लूट में बिफल होते ही आरोपी बाइक से फरार हो गए थे। इस दौरान आरोपियों ने बैंक मैनेजर पर फायर भी किया था। लेकिन पिस्टल से गोली नहीं चली। जिससे मैनेजर बाल-बाल बच गए थे।

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि बैंक डकैती के मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिसके पास से घटना में इस्तेमाल हथियारों को भी बरामद कर लिया गया है। एसपी ने बताया यूट्यूब से बदमाशों ने बैंक डकैती का तरीका सीखा था। कि घटना को अंजाम देने के बाद कहां छिपना है। पैसों को कैसे ठिकाने लगाना है। घटना को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने एक मोबाइल, और हथियार खरीदे थे। पुलिस ने इस मामले का 24 घंटे में पर्दाफाश किया है।

Bilouti bank Robbers arrested: बता दें की बदमाशों ने बुधवार को साउथ बिहार ग्रामीण बैंक की बिलौटी शाखा में हथियारों के साथ धावा बोला था। बदमाश नकाबपोश बनकर दाखिल हुए थे। सुबह बैंक के खुलते ही ग्राहकों को बंधक बना लिया था। और फिर कैश काउंटर का शीशा भी तोड़ दिया था।

बैंक मैनेजर और गार्ड के शोर मचाने पर बदमाशों ने उन्हें दौड़ा लिया। बैंक मैनेजर भागते हुए बैंक के गेट के बाहर पहुंच गए। इस दौरान बदमाशों ने उनक पर फायरिंग की। लेकिन गोली न चलने से वो बाल-बाल बच गए। जिसके बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसकी मदद से पुलिस ने बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular