Homeबिहारआराआरा में नहाने के दौरान किशोर डूबा, तलाश जारी

आरा में नहाने के दौरान किशोर डूबा, तलाश जारी

Saddam Barhabatra: लापता किशोर आरा टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा मोहल्ला वार्ड नंबर 3 निवासी मो. शमीम अंसारी का 17 वर्षीय पुत्र मो. सद्दाम है। वह आठवीं कक्षा का छात्र है।

RN Yadav
  • हाइलाइट: Saddam Barhabatra
  • एसडीआरएफ के टीम द्वारा चलाए जा रहा है सर्च अभियान
  • टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा स्थित नदी के किनारे रविवार के दोपहर घटी घटना

आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा स्थित नदी में नहाने के दौरान एक किशोर डूब गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। किशोर को डूबता देख उसके दोस्तों द्वारा शोर मचाना शुरू किया गया। तब जाकर आसपास के लोग भारी संख्या में वहां इकट्ठा हुए। इसके बाद सूचना पाकर परिजन भी वहां पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

सूचना पाकर टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। तब एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंची और दोपहर से ही एसडीआरएफ की टीम द्वारा उसकी खोज को लेकर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन रविवार के शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी।

Saddam Barhabatra: बरहबतरा मोहल्ला वार्ड नंबर 3 निवासी

जानकारी के लापता किशोर टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा मोहल्ला वार्ड नंबर 3 निवासी मो. शमीम अंसारी का 17 वर्षीय पुत्र मो. सद्दाम है। वह आठवीं कक्षा का छात्र है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की दोपहर वह मोहल्ले के ही दोस्तों के साथ बरहबतरा स्थित नदी किनारे नहाने गया था। जहां नहाने के दौरान पानी अधिक गहरा होने के कारण वह डूब गया। इसके बाद उसके दोस्तों द्वारा इसकी सूचना उसके परिजन को दी गई।

Tiyar Pax

बताया जाता है कि लापता किशोर अपने तीन भाई व दो बहन में चौथे स्थान पर था। उसके परिवार में मां जमीला खातून, दो बहन शब्बू परवीन, शबनम परवीन व दो भाई मो. समद एवं मो. सैयद है। घटना के बाद लापता किशोर के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां जमीला खातून एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
sambhavna

Most Popular