Sandesh Police (Bhojpur) अवैध हथियार की बरामदगी को लेकर भोजपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लगातार अभियान के अंतर्गत संदेश थाना पुलिस को एक सफलता हाथ आई है।
- हाइलाइट: Sandesh Police (Bhojpur)
- अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, बाइक जब्त
- एक देसी कट्टा एवं नौ जिंदा कारतूस बरामद
आरा/संदेश। अवैध हथियार की बरामदगी को लेकर भोजपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लगातार अभियान के अंतर्गत संदेश थाना पुलिस को एक सफलता हाथ आई है। इस कड़ी में पुलिस ने संदेश थाना क्षेत्र के रामासाढ़-कोरी मार्ग पर स्थित चंचार उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास से अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा एवं नौ जिंदा कारतूस बरामद किया। इसके अलावे उनके पास रहे बाइक को जब्त कर लिया।
Sandesh Police (Bhojpur) आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज
गिरफ्तार बदमाशों में संदेश थाना क्षेत्र के देउआर गांव निवासी रंजय यादव का पुत्र सतीश कुमार, उसी गांव के निवासी राजू साह का पुत्र संतोष कुमार उर्फ फुद्दू कुमार एवं उसी थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी संतोष सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार शामिल है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने प्रेस नोट जारी कर दी।
उन्होंने बताया कि संदेश थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की चंचार उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक हथियार के साथ दिखे हैं। सूचना के सत्यापन उपरांत पुलिस जब वहां पहुंची तो पुलिस को देख तीनों बदमाश बाइक घुमाकर भगाने लगे। तभी पुलिस ने सशस्त्र बल के सहयोग से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके पश्चात संदेश थाने में पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। वही पुलिस उनके आपराधिक इतिहास को भी खंगाने में लगी है।















