HomeNewsनहाने गये युवक की कुम्हरी नदी में डूबने से गयी जान

नहाने गये युवक की कुम्हरी नदी में डूबने से गयी जान

भोजपुर के संदेश (Sandesh) थाना क्षेत्र के पंडुरा (Pandura) गांव की घटना

आरा। भोजपुर के संदेश (Sandesh) थाना क्षेत्र के पंडुरा (Pandura) गांव के कुम्हरी नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। सोमवार की शाम डूबे युवक शव मंगलवार की सुबह बरामद किया गया। मृत युवक पंडुरा (Pandura) गांव निवासी स्व. रामचंद्र मुसहर का पुत्र बहारन मुसहर है।

jay kumar

उसके परिजनों के अनुसार सोमवार की शाम वह नदी में नहाने के लिये गया था। इस दौरान पानी गहरा होने के कारण वह नदी में डूब गया। इससे उनकी मौत हो गई। रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा, तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी। लेकिन शव नहीं मिल सका।

सोमवार को डूबे युवक का मंगलवार की सुबह मिला शव

इसकी सूचना मिलने पर Sandesh पुलिस भी पहुंची और शव की खोज शुरू की गयी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम बुलायी गयी। मंगलवार की सुबह एसडीआरएफ टीम ने काफी प्रयास के बाद शव पानी से बाहर निकाला। उसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।

बताया जाता है कि उसके परिवार में पत्नी मंतुरणी देवी, तीन पुत्र मनीष, आकाश व बादल और एक पुत्री चंदा है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। पत्नी मंतूरणी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

अभिनेता सोनू सूद की पहल पर आरा की छात्रा को मिली नयी जिंदगी

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular