HomeNewsविद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक झुलसा

विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक झुलसा

चांदी थाना क्षेत्र के भदवर (Bhadwar) गांव में मंगलवार की सुबह घटी घटना

आरा। भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के भदवर (Bhadwar) गांव में मंगलवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार उक्त युवक पटना जिला के मनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी स्व.बृजनंदन राय का 20 वर्षीय पुत्र राजू राय है। वह वर्तमान में चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव में अपनी नानी के घर ही रहता है।

विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक झुलसा

जख्मी का युवक का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

युवक के परिजन ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहती है। जिसका इलाज भी चल रहा है। आज सुबह युवक अपना दवा लेने के लिए आरा टीवी सेंटर पर जा रहा था। तभी रास्ते में उसने लटक रहे बिजली के तार को पकड़ लिया।जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

अभिनेता सोनू सूद की पहल पर आरा की छात्रा को मिली नयी जिंदगी

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular