HomeNewsआरा में नदी में डूबने से बालक की मौत, घर में मचा...

आरा में नदी में डूबने से बालक की मौत, घर में मचा कोहराम

चांदी (chandi) थाना क्षेत्र के जोकटा (jokta) गांव में सोमवार की शाम घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के चांदी (chandi) थाना क्षेत्र के जोकटा (jokta) गांव में सोमवार की शाम नदी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

jay kumar

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

जानकारी के अनुसार मृतक जोकटा (jokta) गांव निवासी अर्जुन पासवान का 10 वर्षीय पुत्र गोलू पासवान है। मृतक के परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम वह शौच करने के लिए नदी के पास गया था। इस दौरान पैर फिसल जाने के कारण व नदी में गिरकर डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अथक प्रयास के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। तब इसकी सूचना Chandi पुलिस को दी। पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

अभिनेता सोनू सूद की पहल पर आरा की छात्रा को मिली नयी जिंदगी

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular