HomeNewsक्राइमआरा में युवक की पीट पीटकर हत्या, सनसनी

आरा में युवक की पीट पीटकर हत्या, सनसनी

Sarangpur crime मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर बिंद टोली गांव में गुरुवार की शाम घटी थी घटना

खबरे आपकी Sarangpur crime आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर बिंद टोली गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की दोपहर इलाज के दौरान उसने पटना के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक सारंगपुर बिंद टोली गांव निवासी काशी चौधरी का 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार है।

गुरुवार की शाम हुई थी पिटाई, शुक्रवार की दोपहर पटना में तोड़ा दम

इधर, मृतक के बड़े भाई राजेश चौधरी ने बताया कि दो दिन पूर्व छज्जा तोड़ने के विवाद को लेकर पट्टीदार से झगड़ा हुआ था। हालांकि बात खत्म हो गई थी। गुरुवार की शाम एक बार फिर दूसरे पक्ष के लोग शराब के नशे में धुत होकर दरवाजे पर आकर गाली-गलौज और रोडेबाजी करने लगे। जब इसका विरोध किया तो, उन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा विकास कुमार की लोहे के रॉड एवं पत्थर से पिटाई कर दी गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में उसने शुक्रवार की दोपहर दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस आरा सदर अस्पताल ले आए। सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया।

बताया जाता है कि मृतक छह भाई व एक बहन में पांचवें स्थान पर था। उसके परिवार में पत्नी चुन्नी देवी एवं छह माह का एक पुत्र चिंटू कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृतक की पत्नी चुन्नी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Prof. Kamalanand Singh 1956 में नेशनल अवार्ड से हुए थे सम्मानित

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular