Homeराजनीतमानव शृंखला होगी ऐतिहासिकः राजू यादव

मानव शृंखला होगी ऐतिहासिकः राजू यादव

human-chain : 30 को बनेगा विराट मानव शृंखला, जिले के हजारों किसान होंगे शामिल

जिले में सैकड़ों जगह पर महागठबंधन के नेताओं ने किया नुक्कड़ सभा

खबरे आपकी human-chain आरा : तीन किसान विरोधी कृषि कानून 2020 को रद्द करने, एमएसपी को कानूनी दर्जा देने, प्रस्तावित बिजली बिल-2020 को वापस लेने, बिहार मे एमपीएमसी एक्ट को पुनर्बहाल करने व इसके खिलाफ दिल्ली सहित देश में चल रहे आंदोलनों के समर्थन मे भाकपा (माले), राजद, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम सहित महागठबंधन के आह्वान पर महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर विराट मानव शृंखला बनाने का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के संदेश, पवना, गड़ाहनी, चरपोखरी, पीरो, जितौरा, जगदीशपुर, इसाढ़ी बाज़ार, व आरा शहर सहित कई जगहों पर महागठबंधन के नेताओं ने किया नुक्कड़ सभा किया गया।

शहर से लेकर गांव तक चला प्रचार अभियान

महागठबंधन व किसान नेताओं ने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए शहर से लेकर गांवों तक प्रचार अभियान चलाया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) केंद्रीय कमिटी सदस्य व अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय नेता राजू यादव ने कहा कि मोदी सरकार खेती-किसानी और कृषि उपज को अंबानी-अडानी जैसे कॉर्पोरेट के हाथों नीलाम कर देश में कंपनी राज कायम करने के लिए तीन कृषि कानून लाई है। इस कानून को रद्द करने के लिए देश मे लाखों किसान आंदोलन कर रहें हैं और देश के नागरिक भी उनके पक्ष मे मजबूती से खड़े हैं। कारपोरेट मोदी सरकार कानून वापस करने के वजाए आंदोलन के प्रति देश को गुमराह कर रही है, उसे बदनाम करने कि साजिश रच रही है। लेकिन देश के सामने यह साफ हो गया है कि 26 जनवरी के लाल किला कि घटना मे किसका हाथ है। इस लिए इस आंदोलन को और मजबूती देने के लिए विराट मानव शृंखला :(human-chain) मे शामिल होकर ऐतिहासिक बना दें।

बिहार सरकार ने 2006 मे ही एमपीएमसी कानून समाप्त कर दिया जिससे किसान तबाह हुआ – बीरबल यादव

राजद जिलाध्यक्ष बीरबल यादव ने कहा कि बिहार कि भाजपा-जदयू सरकार भी काॅरपोरेट परस्त कानून लाने मे पीछे नही है। यहां कि सरकार 2006 मे ही एमपीएमसी कानून समाप्त कर दिया है। इससे बिहार के किसान को औने-पौने दाम पर फसल बेचना पड़ रहा है, जिससे उनको तंगी तबाही बढ़ी है।

नुक्कड़ सभा को मनोज सिंह, प्रदेश महासचिव राजद, अरुण यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष, शिवप्रकाश रंजन, इनौस जिला संयोजक व माले जिला कमिटी सदय, निरंजन केशरी, युवा नेता व माले जिला कमिटी सदय सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। नुक्कड़ सभा मे मुख्य रूप से अनिल यादव, रौशन कुशवाहा, रंजन कुमार सहित सभी जगहों पर स्थानीय भाकपा-माले, राजद, कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

Prof. Kamalanand Singh 1956 में नेशनल अवार्ड से हुए थे सम्मानित

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular