Homeआरा भोजपुरशाहपुरSHAHPUR: संभावित बाढ़ की तैयारी को लेकर एसडीएम ने की बैठक

SHAHPUR: संभावित बाढ़ की तैयारी को लेकर एसडीएम ने की बैठक

संभावित बाढ़ के खतरे के तैयारियों के मद्देनजर एसडीएम जगदीशपुर संजीत कुमार ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

Shahpur floods : संभावित बाढ़ के खतरे के तैयारियों के मद्देनजर एसडीएम जगदीशपुर संजीत कुमार ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

  • हाइलाइट : Shahpur floods
    • बाढ़ की तैयारी को लेकर एसडीएम ने पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की
    • एसडीएम में सभी विभागों के तैयारी की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया

आरा/शाहपुर: संभावित बाढ़ के खतरे के तैयारियों के मद्देनजर एसडीएम जगदीशपुर संजीत कुमार ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें सभी विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी व मुखिया, सरपंच, बीडीसी शामिल हुए। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान नाव की जरूरत के अनुसार इकरारनामा कर लिया जाए। साथ ही साथ आबादी निष्क्रमण के लिए व्यवस्था हो। ऊंचे स्थानों पर शरणस्थल की व्यवस्था की जाए। ताकि बाढ़ के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों को रखा जा सकें। सभी शरणस्थल के समीप शुद्ध पेयजल के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को चापाकल का गड़ाव हेतु निर्देशित किया गया।

इसके साथ-साथ बाढ़ के दौरान चयनित शरणस्थल पर सामुदायिक किचेन की व्यवस्था हो। वही बाढ़ के दौरान आपूर्ति विभाग द्वारा खाद्यान्न का वितरण भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ बाढ़ के दौरान गर्भवती महिलाओं की सूची बनाकर उन्हें मदद देने का प्रबंध भी करने का निर्देश दिया गया। वहीं पशुपालन विभाग को बाढ़ के दौरान पशुओं का चारा एवं दवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Jay

बताया गया कि करीब 80 नावों के नाविकों के साथ इकरारना कर लिया गया है। वही 28 सामुदायिक किचेन के लिए स्थल को चयन कर लिया गया है। इसके साथ में रेफरल अस्पताल के प्रभारी डा. अतिउल्लाह अंसारी द्वारा बताया गया कि बाढ़ के दौरान होने वाले बीमारियों के मद्देनजर दवाओं का स्टाक कर लिया गया है। साथ ही साथ मेडिकल टीमों का भी गठन कर लिया गया है।

शिक्षा विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि बाढ़ का पानी स्कूलों में आने पर ही स्कूलों को बंद कर किया जाए। वहीं कृषि पदाधिकारी को बाढ़ के दौरान फसलों के क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सीओ शमा परवीन, बीडीओ राकेश कुमार,ईओ मो. नेशान्त आलम, एमओ मार्कंडेय सिंह, बीईओ मो.गुलाम सरवर, बीएओ शंभु शरण, जेई विधुत विभाग नीतीश कुमार, चंदन कुमार, जयनंदन चौधरी, मुखिया भरत जी ओझा, बीरबल सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि पुतुल साह, बीडीसी संतोष पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि व कर्मचारी उपस्थित रहे।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
डाॅ. आर.एन.यादव
डाॅ. आर.एन.यादव
डॉ.ए. अहमद
डॉ.ए. अहमद
sharda

Most Popular