Homekhabren Apkiजरूरतमंदों के बीच सेवा भारती के सदस्यों ने वितरित किया राशन

जरूरतमंदों के बीच सेवा भारती के सदस्यों ने वितरित किया राशन

Bjp

लोगो के बीच राशन, साबुन एवं मास्क का हुआ वितरण

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सेवा भारती के स्वावलंबन प्रमुख सूर्यभान सिंह के सौजन्य से चलाया जा रहा अभियान

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सेवा भारती के स्वावलंबन प्रमुख सूर्यभान सिंह के सौजन्य से लॉकडाउन से प्रभावित गरीब जरूरतमंदों के बीच सेवा भारती के सदस्यों ने राशन वितरित किया। इस दौरान जरुरतमंदो को राशन, साबुन एवं मास्क का वितरण बड़हरा विधानसभा के बेला, रामपुर, बसंतपुर, शुक्लपुरा, दरियापुर, अगरपुरा, बभनगांवा, काजीचक,चातर इत्यादि गांवों में किया। सेवा भारती के सदस्यों के द्वारा ग्रामीणों को विशेष रूप से सोशल डिस्टेंसिंग के महत्त्व को बताया गया तथा खुद भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती के चंद्रभान सिंह, वरुण सिंह, बबलू शुक्ला, मृत्युंजय सिंह, मकई सिंह, अजीत सिंह, अंजनी दुबे, बिट्टू सिंह, नारायण सिंह, राजु सिंह, पूर्व मुखिया अजीत पांडेय, पैक्स अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, उग्रेश सिंह, भाजपा बबुरा मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, बड़हरा मंडल अध्यक्ष संटु जी, संजीव सिंह, मुकेश सिंह, शैलेश सिंह गुड्डु सहित अनेक सेवा भारती के कार्यकर्ता मौजूद थे।

distributed ration

रिपोर्टः मो. वसीम

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular