HomeNewsक्राइमबक्सर-पटना फोरलेन पर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से रुपए की लूट: भोजपुर...

बक्सर-पटना फोरलेन पर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से रुपए की लूट: भोजपुर जिला के शाहपुर थाना अंतर्गत बीरपुर रोड के समीप की घटना

Shahpur Birpur robbery: इधर शाहपुर थाना के एसआई संजीव कुमार ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के लोगों के अनुसार उनके बैग में एक लाख दस हजार रुपये थे। जिन्हें अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर लूट लिया।

Bijay singh
  • हाइलाइट
    • भोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के लोगों से रुपये लूटे
    • तीन बाइक सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर एक लाख दस हजार रुपये लूट ली

Shahpur Birpur robbery आरा/शाहपुर: शाहपुर थाना क्षेत्र के बक्सर-पटना फोरलेन पर बीरपुर रोड के समीप हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों0 ने हथियार का भय दिखाकर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से एक लाख दस हजार रुपये लूट लिए। घटना शुक्रवार की देर शाम की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्कर्ष फाइनेंस कंपनी के चार लोग शाहपुर थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव से कलेक्शन कर दो बाइक से बक्सर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए एक बाइक पर तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। सशस्त्र अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर रुपये से भरा बैग छीनकर आरा की तरफ भाग निकले। पीड़ितों द्वारा इसकी सूचना शाहपुर थाना को दी गई।

इधर शाहपुर थाना के एसआई संजीव कुमार ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के लोगों के अनुसार उनके बैग में एक लाख दस हजार रुपये थे। जिन्हें अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर लूट लिया। पुलिस द्वारा लूट की खबर मिलते ही जांच को लेकर अलग-अलग थाने को सूचना दे दी गई। साथ ही अपराधियों की धरपकड़ को लेकर कई तरह के जांच शुरू कर दिए गए।

jay kumar

Most Popular