HomeबिहारArrahआरा शहर की मेयर इंदु देवी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर किया...

आरा शहर की मेयर इंदु देवी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर किया वृक्षारोपण

Ara city mayor Indu Devi ने यूथ फाॅर सेवा के तत्वावधान में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर पौधारोपण किया

  • हाइलाइट
    • जलवायु परिवर्तन से जनजीवन प्रभावित, सबको करना होगा पौधारोपण-इंदु
    • आरा शहर के मीरगंज स्थित माॅडल इंस्टीट्यूट के प्रांगण में हुआ वृक्षारोपण
    • यूथ फाॅर सेवा के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण अभियान जारी

Ara city mayor Indu Devi :आरा शहर के मीरगंज स्थित माॅडल इंस्टीट्यूट के प्रांगण में शुक्रवार को यूथ फाॅर सेवा के तत्वावधान में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर महापौर इंदु देवी द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर महोगनी, नीम, गुलमोहर, ग्रीन सेमल, पीपल, आंवला व जामुन का पौधा लगाया गया।

मेयर इंदु देवी ने कहा की यूथ फाॅर सेवा शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा हैं।
संगठन पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण, स्वच्छता अभियान के साथ जल संरक्षण और पंछी बचाओ अभियान को समय-समय पर कर रहा हैं, जो सार्थक होने के साथ समाज के लिए प्रेरक कार्य हैं। इस अभियान में हमें बढ़-चढ़कर सहभागिता निभानी चाहिए।

प्रिंसिपल राधेश्याम पासवान ने कहा की यूथ फाॅर सेवा का वृहद पौधारोपण अभियान में विद्यालय परिवार हर संभव सहयोग करने के साथ शारीरिक रूप से सहभागी होकर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को पुरा करेंगे। सार्थक व जनोपयोगी कार्य में सबको आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम का नेतृत्व विश्व पर्यावरण बचाओं संस्थान के राजेन्द्र पर्यावरण व धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. राजीव ने किया। अवसर पर यूथ फाॅर सेवा के प्रदेश संयोजक आनंद कुमार, वैभव कुमार, रविन्द्र कुमार, डाॅ. ममता मिश्रा, डाॅ. अजीत सिंह, सुशील शर्मा, अवध शर्मा, प्रकाश चन्द्र, रीना सिंह, राजदेव, शाहीना, राजेश मोची, विनय दुबे एवं मधूकर गुप्ता सहित अन्य थें।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular