HomeNewsबिहारदिल्ली पुलिस ने हेरोइन तस्कर को किया गिरफ्तार: अपहरण के अफवाह से...

दिल्ली पुलिस ने हेरोइन तस्कर को किया गिरफ्तार: अपहरण के अफवाह से हलकान रही बिहिया पुलिस

Delhi police arrested smuggler: दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद अपहरण की अफवाह उड़ने को लेकर बिहिया पुलिस घंटों हलकान रही। मामले की सच्चाई का पता लगाने के बाद बिहिया पुलिस ने दिल्ली पुलिस की टीम से संपर्क साधा जिसके बाद दिल्ली पुलिस पकड़े गये आरोपितों को लेकर बिहिया थाना पहुंची

  • हाइलाइट
    • हेरोईन बरामदगी मामले में दिल्ली पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
    • गिरफ्तारी के बाद अपहरण के अफवाह से हलकान रही बिहिया पुलिस

Delhi police arrested smuggler आरा/बिहिया: आरा-बक्सर फोरलेन पर बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव के समीप से गुरूवार की शाम सादे लिबास में रही दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली में हेराईन बरामदगी मामले में दो लोगों को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। उक्त गिरफ्तारी के बाद अपहरण की अफवाह उड़ने को लेकर बिहिया पुलिस घंटों हलकान रही। मामले की सच्चाई का पता लगाने के बाद बिहिया पुलिस ने दिल्ली पुलिस की टीम से संपर्क साधा जिसके बाद दिल्ली पुलिस पकड़े गये आरोपितों को लेकर बिहिया थाना पहुंची जहां कागजी खानापूरी के बाद ट्रांजिट रिमांड के लिए शुक्रवार को आरोपितों को आरा कोर्ट ले गयी। पकड़े गये आरोपितों में बिहिया थाना क्षेत्र के बेलौना गांव निवासी निर्मल यादव के पुत्र धर्मेन्द्र यादव और उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी शिवजी सिंह के पुत्र अनिल कुमार सिंह शामिल है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने चार दिन पूर्व दिल्ली में करोड़ों रूपये मूल्य के 600 ग्राम हेरोईन के साथ जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव निवासी मो. रसूल के पुत्र व हेरोईन तस्कर मो. सैफुल्ला को गिरफ्तार किया था।पूछताछ के दौरान सैफुल्ला ने अपने तीन अन्य सहयोगियों का नाम बताया। मामले को लेकर दिल्ली स्थित नौरिस नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। मादक पदार्थ तस्करी में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस बिहिया थाना पहुंची और थाने में इंट्री दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस को बिना कुछ बताये आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए निकल गयी।

इस दौरान दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपितों से संपर्क साध कर हेरोईन बेचने का पैसा लेने के बहाने खरौनी गांव के समीप स्थित मंदिर पर बुलाया और दोनों को दबोच लिया और उन्हें लेकर बक्सर की तरफ कार से निकल गयी। सादे ड्रेस में दो लोगों को पकड़कर ले जाने का मामला देखकर ग्रामीणों ने अपहरण की आशंका जताते हुए बिहिया पुलिस को सूचना दी जिसके बाद बिहिया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी। काफी मशक्कत के बाद बिहिया पुलिस ने दिल्ली पुलिस की टीम से संपर्क साधा और उन्हें बिना कानूनी प्रक्रिया के ले जाने से रोका। बाद में जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चन्द्र सिंह भी बिहिया थाना पहुंचे और दिल्ली पुलिस की टीम व तस्करों से पूछताछ की।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular