Homeखेलवॉलीबाल प्रतियोगिता में बिहार, बंगाल व झारखण्ड के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

वॉलीबाल प्रतियोगिता में बिहार, बंगाल व झारखण्ड के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Volleyball competition in bihiya:विधानपार्षद अवधेश नारायण सिंह ने छात्रों के विकास में खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे आवश्यक बताया। कहा कि खेल प्रतियोगिता से छात्रों का सर्वांगिण विकास होता है तथा साथ हीं देश को अच्छे खिलाड़ी मिलते हैं जिससे देश का नाम रौशन होता है।

  • हाइलाइट
    • विधानपार्षद अवधेश नारायण सिंह ने किया उद्घाटन
    • नवोदय विद्यालय बिहिया में संभाग स्तरीय तीन दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू
    • बिहार, बंगाल व झारखण्ड स्थित नवोदय विद्यालयों के 170 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Volleyball competition in bihiya आरा/बिहिया: भोजपुर जिला के बिहिया नगर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में नवोदय विद्यालय समिति के पटना संभाग स्तरीय तीन दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता गुरूवार को प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधान परिषद सदस्य अवधेश नारायण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात् बॉल उछालकर किया।

मौके पर श्री सिंह ने छात्रों के विकास में खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे आवश्यक बताया।कहा कि खेल प्रतियोगिता से छात्रों का सर्वांगिण विकास होता है तथा साथ हीं देश को अच्छे खिलाड़ी मिलते हैं जिससे देश का नाम रौशन होता है।

वहीं प्राचार्य विनोद कुमार ने नवोदय विद्यालय की शैक्षणिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय समिति के पटना संभाग के अंतर्गत आने वाले बिहार, पश्चिम बंगाल व झारखण्ड के विभिन्न नवोदय विद्यालयों के 170 खिलाड़ी और 15 रेफरी मैचों में भाग ले रहे हैं।

बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 व अंडर- 19 वर्ग के बालक व बालिका भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम प्रारंभ होने के पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। संगीत शिक्षक अशोक कुमार तिवारी के नेतृत्व में दिव्या कुमारी, आकाश कुमार, अरमान, संजय गुप्ता, सुनीता कुमारी भारती समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने सराहनीय प्रदर्शन किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के खेल शिक्षकसंजय कुमार, खेल शिक्षिका हेमलता, रेफरी संजीव कुमार, उप प्राचार्य श्रीकांत सिंह जुटे रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular