Tuesday, April 23, 2024
No menu items!
HomeNewsशाहपुर प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव 30 को

शाहपुर प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव 30 को

Pramukh Election in Shahpur: प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव जगदीशपुर में होगा

खबरे आपकी शाहपुर/भोजपुर: शाहपुर में प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव 30 दिसंबर के दिन जगदीशपुर अनुमंडल कार्यालय में होगा। इसके लिए जिलाधिकारी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा जगदीशपुर अनुमंडल पदाधिकारी को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है।

23
23

Pramukh Election in Shahpur: उप मुखिया व उप सरपंच का चुनाव शाहपुर में होगा

उप मुखिया व उप सरपंच का चुनाव 24 से 30 दिसंबर के बीच

वही नवगठित पंचायत निकायों तथा ग्राम कचहरियों के सदस्यों को भी 24 से 30 दिसंबर के बीच शपथ ग्रहण कराया जाएगा। साथ ही साथ उप मुखिया तथा उप सरपंच कभी चुनाव संपन्न होगा।

इसके लिए शाहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को राकेश कुमार निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। पंचायत निकायों एवं ग्राम कचहरी के सदस्यों को शाहपुर प्रखंड कार्यालय में ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजन किया जायेगा।

<p>Shahpur Block</p>

मिली जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर को लालू के डेरा, ईश्वरपूरा, खुटहा तथा प्रसौन्डा पंचायत का शपथ ग्रहण होगा। वही 27 दिसंबर को देवमलपुर-बहुदरी, सरना, भरौली तथा सहजौली पंचायत का शपथ ग्रहण होगा। जबकि 28 दिसंबर को सुहियां, बरिसवन दामोदरपुर तथा सेमरिया पंचायत का शपथ ग्रहण कराया जायेगा।

वही 29 दिसंबर को हरिहरपुर,कर्जा, गौरा तथा लच्छूटोला पंचायत का शपथ ग्रहण होगा। इसी तरह 30 दिसंबर के दिन झौवां-बेनवलिया, बहोरनपुर, डुमरिया तथा बिलौटी पंचायत के प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण होगा। शपथ ग्रहण के बाद उप मुखिया व उप सरपंच का चुनाव भी कराया जायेगा।

- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!