Homeआरा भोजपुरशाहपुरखर्च 4 लाख, निकासी 11 लाख 87 हजार क्यों?, शाहपुर के पार्षद...

खर्च 4 लाख, निकासी 11 लाख 87 हजार क्यों?, शाहपुर के पार्षद ने लगाया RTI

Shahpur - RTI: नगर पंचायत और भ्रष्टाचार एक दूसरे का पर्याय बन चुके है। लगातार भ्रष्टाचार के आरोप शाहपुर नगर पंचायत पर लग रहे हैं।

Shahpur – RTI: सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना में वार्ड पार्षद सदस्य कामेश्वर राज ने कहा की मेरे हिसाब से साफ-सफाई में प्रति माह 4 लाख रूपया खर्च हो रहा है। प्रति माह 11 लाख 87 हजार निकासी क्यों ?

  • हाइलाइट :- Shahpur – RTI
    • स्वच्छता के नाम पर पैसों की मची है लूट-घसोट
    • अपनी-अपनी हिस्सेदारी लेकर आंखें बंद कर लेते जिम्मेदार
    • कमीशन बाजी ने विकास कार्यों का कर रखा है बंटाधार
    • कार्रवाई न होने से भ्रष्टाचारियों के बढ़े हैं हौंसले
    • भ्रष्टाचारियों की संपत्ति की जांच भी खोल सकती है काली कमाई का राज

आरा/शाहपुर: नगर पंचायत और भ्रष्टाचार एक दूसरे का पर्याय बन चुके है। लगातार भ्रष्टाचार के आरोप शाहपुर नगर पंचायत पर लग रहे हैं। इसी कड़ी में गुपचुप तरीके से आमंत्रित की गई निविदा ( सफाई एनजीओ ) इसका ताजा उदाहरण है, भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी कर्मचारीयों की शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की गई है।

वार्ड पार्षद कामेश्वर राज ने मांगा पुरा विवरण

सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना में वार्ड पार्षद सदस्य कामेश्वर राज ने कहा की मेरे हिसाब से साफ- सफाई में प्रति माह 4 लाख रूपया खर्च हो रहा है। (जैसे मे: 36 सफाईकर्मी का 326 रुपया के दर से 26 दिन का पेमेन्ट, रविवार को छोड़कर, 86x326X26 = 3,05136 तीन लाख पाँच हजार एक सौ छतीस रूपया, दो सफाई वाहन में 26 दिन का डिजल रखर्च 9000×2 = 18000 रुपया, अठारह हजार रपया, और अन्य खर्च 76,882 छिहतर हजार आठ सौ बयासी रपया, यानि टोटल रखी 4 लाख रूपया) एवं आपके द्वारा पूर्व में उपलब्ध कराए गए सूचना के हिसाब से साफ-सफाई में प्रति माह 11 लाख 87 हजार, “आठ सौ व्यासी (11,87,882) रुपया कैसे खर्च हो रहा है। खर्च होने का पुरा विवरण विन्दुआर बताने की कृपा करे ।

क्या होती रहेगी नगर पंचायत के रकम की बंदरबांट?

इधर, पूर्व मुख्य पार्षद बिजय कुमार सिंह ने कहा कि साफ-सफाई के पैसों की लूट में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ साथ विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता। लगातार भ्रष्टाचार के आरोप पर घिरने के बाद देखने वाली बात यह है कि इस पर अधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं और क्या सचमुच कड़ी कार्रवाई करते हुए नियम विरुद्ध हुए एनजीओ की स्वीकृति को अमान्य करते हैं या फिर जैसा कि आरोप लगाया गया है उसी तर्ज पर नगर पंचायत के रकम की बंदरबांट होती रहेगी।

संपत्ति की जांच भी खोल सकती है काली कमाई का राज

अपनी ईमानदारी के बलबूते पत्नी को खड़ा कर उप मुख्य पार्षद का चुनाव जीते पूर्व उप मुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह ने कहा की कमीशन की गिद्धदृष्टि शहपुर नगर पंचायत के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। कार्रवाई न होने से भ्रष्टाचारियों के हौंसले बढ़े हुए हैं। यहां कई कर्मी ऐसे है जिनकी संपत्ति की जांच भी खोल सकती है काली कमाई का राज।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular