HomeराजनीतSHAHPUR: मुखिया संघ के अध्यक्ष का चुनाव सम्पन

SHAHPUR: मुखिया संघ के अध्यक्ष का चुनाव सम्पन

Shahpur mukhiya union: शाहपुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष बने अजय कुमार

jay kumar

दूसरे गुट के बलिराम यादव ने अध्यक्ष बनने का किया दावा

कुछ मुखिया ने दोनो तरफ बनाया अपना हस्ताक्षर

अजय कुमार ने कुल 20 में से 12 मुखिया के समर्थन का किया दावा , फोटो व वीडियो किया जारी

बिहार/आरा: भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर प्रखंड के नवनिर्वाचित मुखिया अध्यक्ष-अध्यक्ष का खेल खेल रहे है। पिछले कुछ दिनों से शाहपुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष के लिए कोशिश की जा रही थी कि किसी एक को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया जाता। लेकिन इसके लिए तीन मुखिया सामने आ गए। फिर अध्यक्ष के लिए शुरू हुआ हस्ताक्षर युद्ध। जिसमे कुछ ऐसे भी मुखिया निकले जिन्होंने दोनो तरफ अपना हस्ताक्षर कर दिया।

सोमवार के दिन एक गुट द्वारा प्रखंड के बरिसवन पंचायत के मुखिया अजय कुमार को शाहपुर प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। अध्यक्ष चुने जाने के लिए कुछ मुखिया व कुछ के प्रतिनिधियों द्वारा एक वीडियो, हस्ताक्षर व फोटो जारी किया गया। जिसमें कुल 20 पंचायत में से 11 पंचायतो के मुखिया व उनके प्रतिनिधि शामिल रहे। जिसमे मुखिया मनोज ठाकुर, सोनू सिंह, भरत ओझा तथा मुखिया उर्मिला देवी, अनिता देवी, दिव्या मिश्रा, कंचन देवी, रमावती देवी, गीता देवी, प्रभावती देवी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Shahpur mukhiya union: बलिराम यादव ने अध्यक्ष बनने का किया दावा

मुखिया संघ अध्यक्ष का चुनाव सम्पन

वही दूसरी ओर प्रखंड के सरना पंचायत में कुछ मुखिया व कुछ उनके प्रतिनिधियो द्वारा बिलौटी पंचायत के मुखिया बलिराम यादव को शाहपुर प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया। फिलहाल दोनो ही गुटों द्वारा अपने-अपने अध्यक्ष को सही तरीके से विधिवत चुना गया अध्यक्ष बता रहा है।

बताते चले कि मुखिया संघ के चुनावी प्रक्रिया और उनके समर्थन का पुष्टि खबरे आपकी पोर्टल द्वारा नही किया जा रहा है, क्योंकि विधिवत प्रक्रिया के अनुसार केवल निर्वाचित मुखिया को ही अपनी उपस्थित में ऐसे अध्यक्ष के निर्वाचन का अधिकार विधिसम्मत माना जायेगा।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular