Saturday, February 22, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारविकास और उन्नति की ओर अग्रसर होगा नगर पंचायत शाहपुर

विकास और उन्नति की ओर अग्रसर होगा नगर पंचायत शाहपुर

विकास को गति देने के लिए पार्षदों ने कई महत्वपूर्ण पहल करने की बात कही

Shahpur Nagar Panchayat – Progress: पार्षदों ने कहा की नागरिकों की समस्याओं और चिंताओं को भी संज्ञान में लेने के साथ उन्हें हल करने के लिए प्रयास किया जायेगा। वे नियमित रूप से जनता से संवाद करेंगे और उनकी राय और सुझाव को शाहपुर के विकास प्रक्रिया में शामिल किया जायेगा।

  • हाइलाइट :- Shahpur Nagar Panchayat – Progress
    • विकास को गति देने के लिए पार्षदों ने कई महत्वपूर्ण पहल करने की बात कही

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिला का शाहपुर नगर पंचायत अब एक बार फिर से विकास और उन्नति की ओर अग्रसर होगा। महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, शाहपुर नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद झुनीया देवी के नेतृत्व में सशक्त स्थायी समिति सदस्य संजय चतुर्वेदी, सगीर अहमद, देवन्ती देवी, वार्ड पार्षद कामेश्वर राज, हिरालाल पांडेय, मनोज पासवान सहित अन्य पार्षदों का योगदान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ये समर्पित और प्रतिबद्ध जनप्रतिनिधि शाहपुर की आवश्यकताओं और चुनौतियों को समझते हुए, एकजुट होकर काम करने को प्रतिबद्ध हुए हैं।

शाहपुर नगर पंचायत के विकास को गति देने के लिए पार्षदों ने कई महत्वपूर्ण पहल करने की बात कही हैं। इनमें से प्रमुख हैं – सड़कों और अवसंरचना का सुधार, नगर पंचायत द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं का विस्तार, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान देना, और नागरिकों की भागीदारी को बढ़ावा देना। इन पहलों के माध्यम से, पार्षद शाहपुर को एक स्वच्छ, सुविधाजनक और समृद्ध शहर बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।

Pintu bhaiya
Pintu bhaiya

इसके अलावा, पार्षदों ने कहा की नागरिकों की समस्याओं और चिंताओं को भी संज्ञान में लेने के साथ उन्हें हल करने के लिए प्रयास किया जायेगा। वे नियमित रूप से जनता से संवाद करेंगे और उनकी राय और सुझाव को शाहपुर के विकास प्रक्रिया में शामिल किया जायेगा।

बता दें की विगत मासिक बैठक से मुख्य पार्षद के नाराज होकर चले जाने के कारण शाहपुर नगर पंचायत के सभी पार्षद उपमुख्य पार्षद झुनीया देवी के नेतृत्व में एकजुट हो गये है। इधर, नगर के लोगों के मन में एक विश्वास जगी है की समग्र रूप से, शाहपुर के पार्षदों का एकजुट और समर्पित प्रयास शहर के सर्वांगीण विकास को गति प्रदान करेगा। उनकी पहलों से शाहपुर एक सुंदर, स्वच्छ और समृद्ध शहर बनेगा, जो अपने नागरिकों के लिए बेहतर जीवन गुणवत्ता प्रदान करने में सक्षम होगा।

- Advertisment -
Khabre Apki - YouTube -
Khabre Apki - YouTube

Most Popular