Homeबिहारआरा भोजपुरअहमदाबाद में सड़क दुर्घटना के दौरान शाहपुर के युवक की मौत

अहमदाबाद में सड़क दुर्घटना के दौरान शाहपुर के युवक की मौत

Shahpur youth accident पिछले चार वर्षों से पेपर मील में काम करता था युवक

Shahpur youth accident शाहपुर: प्रखंड के सुहियां गांव में युवक की गुजरात के अहमदाबाद में 26 दिसंबर को सड़क दुर्घटना के दौरान मौत हो गई। मृतक मिथिलेश कुमार सिंह (26) पिता स्व केशव प्रसाद सिंह अहमदाबाद के कलोल स्थित करण पेपर मील में ऑपरेटर के पद पर पिछले चार वर्षों से कार्य कर रहे थे। मृतक का पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव सुहियां में अंतिम संस्कार किया गया।

jay kumar

मृतक के चाचा सह राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश सचिव बम विजय सिंह ने बताया कि मिथिलेश की शादी इसी साल 26 फरवरी को जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के लिलारी गांव में शोल्डी सिंह के साथ हुई थी। मिथिलेश अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था बड़े भाई उमलेश सिंह और मझले भाई अखिलेश सिंह गांव में ही रहते है।

  • मौत एक दिन पहले बना था पुत्री का पिता

यह भी एक अजीब इतेफाक है कि 26 वर्षीय मिथलेश की शादी भी 26 फरवरी को हुई और मौत भी 26 दिसंबर को। उनकी मौत के एक दिन पहले उनकी पत्नी ने पुत्री को जन्म दिया। मिथिलेश की मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। क्षेत्र के युवा नेता राकेश विशेश्वर ओझा ने उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ सरकार से मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया भोजपुर ईकाई की त्रैवार्षिक आम सभा समपन्न

Kishun Mishra – इनामी किशुन के आने की सूचना पर छापेमारी करने गयी थी पुलिस

Bijay singh

Most Popular