Homeबिहारआरा भोजपुरबेलगाम ट्रक ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को रौंदा, पिता की मौत

बेलगाम ट्रक ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को रौंदा, पिता की मौत

  • जख्मी पुत्र का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • चरपोखरी थाना क्षेत्र के देवढी मोड़ स्थित बियर फैक्ट्री के समीप शुक्रवार की रात घटी घटना

खबरे आपकी: आरा। Shankar Ram of Semraon भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के देवढी मोड़ स्थित बियर फैक्ट्री के समीप शुक्रवार की रात बेलगाम ट्रक ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

jay kumar

घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी का आलम रहा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Shankar Ram of Semraon:सेमरांव के शंकर राम की सड़क हादसे में मौत

जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव निवासी स्व.नगीना राम के 48 वर्षीय पुत्र शंकर राम है एवं वह पेशे से किसान थे। वही जख्मी उनका पुत्र मंतोष कुमार है।

इधर जख्मी मंतोष कुमार ने बताया कि वह अपने पिता शंकर राम के साथ साइकिल से अपने छोटे भाई अमोद कुमार के लिए लड़की देखने बिहिया थाना क्षेत्र के कुवरदह गांव गया था। जब वह रात में वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बेलगाम ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।

हादसे में उसके पिता शंकर राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद उसने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही उनके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। उसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व दो बहन में सबसे छोटे थे। मृतक के परिवार में पत्नी मानमती देवी,दो पुत्र मंतोष कुमार, अमोद कुमार एवं एक पुत्री लालसा देवी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।घटित घटना के बाद मृतक की पत्नी मानमती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular