- हाइलाइट: Shahpur today
- छठी महोत्सव पर दस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से किया प्रसाद ग्रहण
- मां काली के रौद्र रूप के दर्शन और शिव तांडव का भक्तजनों ने भरपूर आनंद लिया
आरा: शाहपुर नगर पंचायत के छोटी मठिया के समीप धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के छठी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस भव्य महोत्सव में आयोजित भंडारे में दस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण के छठीहार का प्रसाद बड़े श्रद्धा भाव से ग्रहण किया। सभी भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण के प्रति असीम प्रेम, भक्ति और श्रद्धा के साथ समाज में एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं की सुंदर प्रस्तुति दी, जो दर्शकों के लिए एक अद्भुत अनुभव था। कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण के जीवन के विभिन्न पहलुओं को जीवंत किया, इस अवसर का उपस्थित भक्तजनों ने खूब आनंद लिया।
इसके साथ ही, मां काली के रौद्र रूप के दर्शन और शिव का तांडव का भी भक्तजनों ने भरपूर आनंद लिया। यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक था, बल्कि सांस्कृतिक भी था, जिसमें स्थानीय व बाहर से आये कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Shahpur today – शाहपुर में आज कई सुंदर और आकर्षक झांकियां देखने को मिलेगी
आज, इस महोत्सव के उपलक्ष्य में सुंदर झांकियों के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाहपुर नगर पंचायत में भगवान श्री कृष्ण की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई सुंदर और आकर्षक झांकियां देखने को मिलेगी।
यह शोभायात्रा मुख्य बाजार, टेढ़ी गली, NH-84 मुख्य सड़क, बनाही रोड, सरना रोड आदि विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करेगी। भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में लीन लोग एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशी मनाएंगे।


