Homeभोजपुरबड़हाराआरा के चर्चित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम डकैती कांड में बड़ी कारवाई

आरा के चर्चित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम डकैती कांड में बड़ी कारवाई

Tanishq robbery case: भोजपुर सहित सूबे के चर्चित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम डकैती कांड में पुलिस ने अपराधियों को संरक्षण देने वाले को गिरफ्तार किया है।

  • हाइलाइट: Tanishq robbery case
  • तनिष्क लूट कांड में अपराधियों को संरक्षण देने वाला गिरफ्तार
  • बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव से पकड़ा गया अपराधी
  • डकैती से पूर्व पांच अपराधियों को तीन दिन तक अपने घर में दिया था संरक्षण
  • तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से दस करोड़ की सोना लूट में अब तक 25 अपराधी गिरफ्तार

आरा। भोजपुर सहित सूबे के चर्चित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम डकैती कांड में पुलिस ने अपराधियों को संरक्षण देने वाले को गिरफ्तार किया है। वह बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी श्री राम सिंह है। पुलिस अधीक्षक राज के निर्देशन में नगर थानाध्यक्ष देवराज राय द्वारा पुलिस बल के उसे शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार श्री राम सिंह द्वारा तनिष्क शोरूम में डकैती से पहले पांच अपराधियों को तीन दिनों तक अपने घर में पनाह दी थी। उसके बाद पांचों अपराधियों द्वारा अपने साथियों के साथ दस मार्च को डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस गिरफ्तार श्री राम सिंह से गहन पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस अबतक 25 अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दें कि शहर के सबसे व्यस्त नगर थाना क्षेत्र के शीशमहल चौक के पास स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में 10 मार्च की सुबह करीब साढ़े दस बजे धावा बोला अपराधियों द्वारा करीब दस करोड़ के गहनों की लूट की गयी थी। तब शोरूम के गार्ड की लाइसेंसी राइफल भी छीन ली गयी थी। हालांकि कुछ घंटों के अंदर ही बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा छोटी पुल के समीप पुलिस के साथ एनकाउंटर के दौरान सारण के दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

गोली लगने से जख्मी अपराधियों के पास से लूटे गए दो झोला गहनों की बरामदगी भी की गयी थी। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर गार्ड से छीनी गयी राइफल भी बरामद कर ली गयी थी। हालांकि शेष आभूषण अपराधी ले भागे थे। गिरफ्तार अपराधियों द्वारा पूछताछ में पश्चिम बंगाल के जेल में बंद वैशाली के चंदन कुमार उर्फ प्रिंस के इशारे पर लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की गयी थी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular