Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजबिहिया जज बाजार में रंगदारी वसूलने को लेकर की गई थी फायरिंग

बिहिया जज बाजार में रंगदारी वसूलने को लेकर की गई थी फायरिंग

Rajesh Yadav Arrested: भोजपुर के बिहिया में रंगदारी वसूलने को लेकर फायरिंग के मामले में वांछित एक कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

  • हाइलाइट: Rajesh Yadav Arrested
  • रंगदारी को लेकर फायरिंग करने में वांछित कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
  • एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई:
  • बिहिया जज बाजार में पिछले साल व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने को की गयी थी फायरिंग
  • पूर्व से अपहरण, डकैती और रंगदारी सहित नौ कांडों में रहा है आरोपित

आरा। भोजपुर के बिहिया में रंगदारी वसूलने को लेकर फायरिंग के मामले में वांछित एक कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिहार एसटीएफ और भोजपुर के बिहिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे शनिवार को नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

वह जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रुपबांध गांव निवासी दशरथ यादव का पुत्र राजेश यादव है। उसका पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। वह डकैती, अपहरण, रंगदारी और हत्या के प्रयास सहित नौ कांडों में आरोपित रहा है। उन मामलों में वह जेल भी जा चुका है।

भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि राजेश यादव कुख्यात और पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व से जिले के विभिन्न थानों में नौ गंभीर केस दर्ज हैं। फिलहाल बिहिया थाने में दर्ज फायरिंग के मामले में करीब आठ माह में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इस बीच तकनीकी सूत्र के जरिए एसटीएफ के सहयोग से उसे नगर थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular