Homeकरियर14 अप्रैल को राज्यपाल करेंगे श्री त्रिदंडीदेव राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन

14 अप्रैल को राज्यपाल करेंगे श्री त्रिदंडीदेव राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन

Shri Tridandidev Degree College: शाहपुर दियारा क्षेत्र के गौतम नगर में श्री त्रिदंडीदेव राजकीय डिग्री महाविद्यालय

jay kumar

Bihar/Ara: भोजपुर जिला के शाहपुर दियारा क्षेत्र के गौतम नगर में श्री त्रिदंडीदेव राजकीय डिग्री महाविद्यालय के उद्घाटन के लिए 14 अप्रैल को राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आने की सहमति प्रदान कर दी है। राज्यपाल सचिवालय द्वारा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति से मिनट टू मिनट कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रिपोर्ट मांगा गया है। इस कड़ी में बुधवार को कुलपति डॉ शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी, छात्र कल्याण अध्यक्ष सह कुलसचिव डॉ. रणविजय कुमार और डॉ. शिव परसन सिंह ने निर्माणाधीन कॉलेज का भौतिक निरीक्षण किया।

Shri Tridandidev Degree College: निरीक्षण के दौरान कुलपति ने भवन निर्माण में की गई खामियों पर बिहार आधार भूत संरचना के कर्मियों को फटकार लगायी। कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर भवन विश्वविद्यालय को नहीं मिला है। भवन निर्माण में फाइनल फिनीशिंग का कार्य अभी अधूरा है। साफ- सफाई को लेकर भी कुलपति बिफरे। मौजूद संवेदक को साफ-सफाई और फिनीशिंग का कार्य जल्द पूरा करने को कहा। विलंब से पहुंचे इंजीनियर से कुलसचिव डॉ रणविजय कुमार और डॉ शिव परसन सिंह ने कई बिंदुओं पर बात की।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular