Homeबिहारआराबिहार के आरा में "तिवारी गैंग" के छह सदस्य गिरफ्तार

बिहार के आरा में “तिवारी गैंग” के छह सदस्य गिरफ्तार

Tiwari Gang Bihar: गिरफ्तार सदस्यों में पटना के आर ब्लॉक निवासी रोहित कुमार, ऋतिक मिश्रा, अमन कुमार, दीपक मिश्रा, विकास मिश्रा, एवं जितेंद्र नट है।

  • हाइलाइट: Tiwari Gang Bihar
  • छिनतई और लूट की घटना को अंजाम देने वाले अंतर जिला गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार
  • एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस एवं दो बाइक बरामद
  • नगर थाना पुलिस एवं डीआईयू की संयुक्त छापामारी में मिली उपलब्धि

आरा‌। नगर थाना पुलिस एवं डीआईयू की संयुक्त टीम ने सदर अस्पताल रोड में छापेमारी कर छिनतई एवं लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर जिला गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, उनके पास से एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस तथा दो बाइक बरामद हुआ। गिरफ्तार सभी एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जो अलग-अलग शहरों में मोटरसाइकिल से घूम-घूम कर लोगों के गले से सोने की चेन, मोबाइल और पैसे छिनतई की घटना को अंजाम देते थे और बैंकों के आसपास रेकी करते थे। इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ- वन राजकुमार साह ने मंगलवार को नगर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

Tiwari Gang Bihar: आरा में पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 6 सदस्यों को किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सदस्यों में पटना के आर ब्लॉक निवासी रोहित कुमार, ऋतिक मिश्रा, अमन कुमार, दीपक मिश्रा, विकास मिश्रा, एवं जितेंद्र नट है। एसडीपीओ ने बताया कि 20 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े 8 बजे टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा बांध के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने मार्निंग वॉक पर निकले मझौंवा शांति नगर निवासी राहुल कुमार के गले से सोने का चेन छीन लिया। इस संदर्भ में भुक्तभोगी की पत्नी किरण कुमारी द्वारा नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। जिसके अनुसंधानकर्ता एसआई निशांत कुमार को बनाया गया।

पुलिस की टीम तत्काल अनुसंधान जुट गई। इसी क्रम में सूचना मिली कि छिनतई की घटना में शामिल कुछ संदिग्ध दीपक शहर के महावीर टोला रोड स्थित डॉ. यूके चौधरी के क्लीनिक के पास देखे गए हैं। पुलिस की टीम तत्काल वहां पहुंची। लेकिन सभी वहां से निकल गए। इसके बाद वे सदर अस्पताल रोड होकर नागरमल माॅल की ओर जा रहे थे। तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पूछताछ के लिए टाउन थाना लाया गया। उनके पास से एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक पल्सर बाइक और एक साइन बाइक बरामद हुई।

उम्रदराज लोगों को बनाते हैं अपना निशाना

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार ऋतिक एवं रोहित ने चेन छिनतई की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने बताया कि वे लोग “तिवारी गैंग” के नाम से गिरोह चलते हैं तथा रास्ते में आने जाने वाले उम्रदराज लोगों को अपना निशाना बनाते हैं और उनका सोने की चेन, नगदी व मोबाइल छीनते हैं। गिरफ्तार 6 सदस्यों में से चार का आपराधिक इतिहास रहा है। वे विभिन्न मामलों में जेल गए हैं।

वहीं दो अन्य के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार सभी पर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। छापेमारी दल में नगर थानाध्यक्ष देवराज राय, एसआई निशांत कुमार, पुअनि मो. नाजिम, डीआईयू टीम एवं क्रास मोबाइल के जवान शामिल थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular