Homeबिहारआरा भोजपुरआरा: चोरी की बाइक और पांच मोबाइल के साथ दो स्नैचर गिरफ्तार

आरा: चोरी की बाइक और पांच मोबाइल के साथ दो स्नैचर गिरफ्तार

Snatchers Arrested-टाउन थाना के सिंगही शिव मंदिर के पास पुलिस ने दोनों को पकड़ा

jay kumar

आरा नगर थाने की पुलिस ने शहर में बाइक और मोबाइल चोरी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने दो स्नेचर को भी गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान सिंगही शिव मंदिर के समीप से (Snatchers Arrested) दोनों को पकड़ा गया। इनके पास से चोरी की एक अपाची बाइक और पांच इंड्रावयड मोबाइल भी बरामद किये गये हैं। पकड़े गये स्नैचर बड़हरा थाना क्षेत्र के कोल्हरामपुर गांव निवासी रंजन कुमार और पप्पू कुमार हैं। पप्पू फिलहाल शहर के रघुटोला में रहता है।

शंभू कुमार भगत
शंभू कुमार भगत

वाहन चेकिंग के दौरान दोनों चढ़े पुलिस के हत्थे, की जा रही पूछताछ 

टाउन थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत के अनुसार सिंगही शिव मंदिर के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी सरैयां की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों की जांच की गयी। इसी दौरान बाइक और मोबाइल की चोरी की होने की बात सामने आयी। उस आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि बरामद बाइक शाहपुर थाना के सरना गांव निवासी लक्की सिंह की है, जो एक बारात से चोरी गयी थी। वहीं मोबाइल शहर में अलग-अलग जगहों से छीनी गयी है। फिलहाल पुलिस मोबाइल की जांच कर रही है। साथ ही गिरफ्तार स्नैचर से गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular