Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजभोजपुरः ट्रैक्टर पर लदी केन बियर की खेप के साथ एक गिरफ्तार,...

भोजपुरः ट्रैक्टर पर लदी केन बियर की खेप के साथ एक गिरफ्तार, पांच फरार

Bear tractor-कीचड़ में ट्रैक्टर फंस जाने से पकड़ी जा सकी खेप, फरार धंधेबाजों की तलाश तेज

jay kumar

डीआईयू और बड़हरा थाने की पुलिस को बुधवार की रात मिली सफलता

आरा। खबरे आपकी भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना दियारे से पुलिस ने बुधवार की रात केन बियर की एक बड़ी खेप बरामद की है। इस दौरान खेप उतार रहे एक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है। वह एकौना दलित टोला का छोटन राम बताया जा रहा है। बियर की खेप एक ट्रैक्टर पर लदी थी, जिस जब्त कर लिया गया है। एसपी राकेश कुमार दूबे द्वारा प्रेस बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गयी है।

Bear tractor
Bear tractor

बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना दियारे के दलित टोला के पास मिली खेप

कहा गया है कि बुधवार की रात एकौना दियारे के दलित टोला के पास एक ट्रैक्टर से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप आने की सूचना मिली। इस आधार पर एक विशेष टीम बनाकर छापेमारी की गयी। टीम जब एकौना दियारे के दलित टोला के पास पहुंची, तो कीचड़ में फंसा एक ट्रैक्टर (Bear tractor) देखा गया। पुलिस को देख चार-पांच लोग तो रात और अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गये। लेकिन एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। जांच के दौरान ट्रैक्टर पर लदी आठ सौ पीस केन बियर बरामद की गयी। उसके बाद उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि गिरफ्तार छोटन राम ने पुलिस को बताया कि उसे ट्रैक्टर खाली करने के लिये पैसे देकर बुलाया गया था।

एसपी के अनुसार पूछताछ कर उसे बुला कर ले जाने वालों की पहचान की जा रही है। शराब के धंधेबाजों की पहचान कर धरपकड़ के लिये छापेमारी की जा रही है। टीम में डीआईयू के सब इंस्पेक्टर अवधेश कुमार, बड़हरा थाना इंचार्ज सुरेश रविदास, उसी थाने के ही एएसआई वीरेंद्र कुमार ध्रुवनारायण सिंह के अलावे सिपाही विकाश कुमार, अविनाश कुमार, गोपाल कुमार राय, धर्मेंद्र कुमार, राजेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार काजी, अंगेश कुमार और अभिषेक कुमार शामिल थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular