Homeबिहारआराआरा शहर की सुरक्षा का जायजा लेने निकले एसपी मिस्टर राज

आरा शहर की सुरक्षा का जायजा लेने निकले एसपी मिस्टर राज

भोजपुर के नये एसपी मिस्टर राज सुरक्षा का जायजा लेने बुधवार को शहर में निकले। इस दौरान उन्होंने कोर्ट और शहर के थानों का जायजा लिया।

SP Mr. Raj: भोजपुर के नये एसपी मिस्टर राज सुरक्षा का जायजा लेने बुधवार को शहर में निकले। इस दौरान उन्होंने कोर्ट और शहर के थानों का जायजा लिया।

  • हाइलाइट : SP Mr. Raj
    • आरा सिविल कोर्ट और थानों सहित शहर की सुरक्षा का एसपी ने लिया जायजा
    • बाइक पेट्रोलिंग में शामिल पुलिसकर्मियों के साथ एसपी ने की ब्रीफिंग

आरा: भोजपुर के नये एसपी राज सुरक्षा का जायजा लेने बुधवार को शहर में निकले। इस दौरान उन्होंने कोर्ट और शहर के थानों का जायजा लिया। बाइक पेट्रोलिंग और ट्रैफिक का भी हाल जाना। एसपी ने पुलिस कर्मियों को गहन तरीके से चेकिंग और पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया। साफ तौर पर कहा कि सुरक्षा में किसी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मौके पर पेट्रोलिंग करने वाले पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग भी की।

एसपी सबसे पहले सिविल कोर्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कैंपस के अंदर और बाहर घूमकर जायजा लिया। कोर्ट की चहारदिवारी की स्थिति को भी देखा। एपीपी सत्येंद्र सिंह द्वारा सहित अन्य अधिवक्ताओं से भी फीडबैक लिया। अफसरों और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये। सुरक्षा में लगे पुलिस अफसरों और कर्मियों की संख्या की जानकारी ली।

सुरक्षा कर्मियों से उनकी समस्यायों के बारे में पूछताछ की। पुलिस कर्मियों को कोर्ट आने-जाने वालों की ठीक तरीके से जांच करने का निर्देश दिया। इसके बाद एसपी नगर थाना पहुंचे। उसी क्रम में बाइक पेट्रोलिंग और ट्रैफिक का हाल जाना।

एसपी ने बताया कि शहर की सुरक्षा का जायजा लेने निकले थे। उसी क्रम में कोर्ट और थानों में जाकर सुरक्षा का फीडबैक लिया। कोर्ट परिसर की सुरक्षा-व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक नहीं हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। एसपी ने बताया कि गुरुवार को एसडीपीओ और थानाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular