Homeआरा भोजपुरबिहियावीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की सख्ती, एसपी के आदेश पर...

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की सख्ती, एसपी के आदेश पर हुआ केस

भोजपुर में एक बार फिर हर्ष फायरिंग की घटना सामने आयी है। भोजपुरी गानों और महिला डांसरों के ठुमकों पर राइफल से जमकर फायरिंग की गयी। उसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Firing – singer Tuntun Yadav: भोजपुर में एक बार फिर हर्ष फायरिंग की घटना सामने आयी है। भोजपुरी गानों और महिला डांसरों के ठुमकों पर राइफल से जमकर फायरिंग की गयी। उसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

jay kumar
  • हाइलाइट : Firing – singer Tuntun Yadav
    • श्रद्धांजलि सभा में हर्ष फायरिंग: सांस्कृतिक कार्यक्रम में खूब चली गोलियां
    • बिहिया थाना क्षेत्र के भीम पट्टी बेलवनिया गांव की 13 सितंबर की रात की घटना
    • मंच पर चढ़ दो-तीन लड़कों की ओर से राइफल से ताबड़तोड़ की जा रही फायरिंग
    • थानाध्यक्ष के बयान पर आयोजक सहित तीन नामजद और अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी
    • एसपी बोले: हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, भेजे जायेंगे जेल

आरा/बिहिया: भोजपुर में एक बार फिर हर्ष फायरिंग की घटना सामने आयी है। भोजपुरी गानों और महिला डांसरों के ठुमकों पर राइफल से जमकर फायरिंग की गयी। उसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। मौका था श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का। हर्ष फायरिंग की यह घटना बिहिया थाना क्षेत्र के भीम पट्टी वेलवनिया गांव की 13 सितंबर की रात बताई जा रही है। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में है। एसपी मिस्टर राज के आदेश पर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार की ओर से आयोजक सहित तीन नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गई।

बताया जा रहा है कि 13 सितंबर की रात भीम पट्टी बेलवनिया गांव में एक व्यक्ति के श्राद्ध कर्म के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गयी थी। उसमें भोजपुरी के चर्चित गायक टुनटुन यादव को बुलाया गया था। रात में गाने-बजाने का प्रोग्राम चल रहा था। उसी दौरान कुछ लड़कों द्वारा मंच पर चढ़ कर राइफल से हर्ष फायरिंग की जाने लगी। दर्जन भर राउंड फायरिंग करने की बात कही जा रही है। हालांकि फायरिंग में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है, लेकिन ताबड़तोड़ फायरिंग के कारण गायक से लेकर डांसर और दर्शक तक सहमे रहे।

एसपी राज ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद तुरंत संज्ञान लिया गया। पूरे मामले की जांच कराई गई। घटना 13 सितंबर की रात की है। एक कार्यक्रम में गायक की प्रस्तुति के दौरान कुछ लोगों द्वारा खतरनाक तरीके से फायरिंग की गयी है। उस मामले में कार्यकर्म के आयोजक और फायरिंग करने वालों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व लाउडस्पीकर अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। वीडियो फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वालों की पहचान की जा रही है। सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस तरह की घटना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। एसपी द्वारा सभी थानेदारों को भी इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने रखने की सख्त हिदायत दी गई है। स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि इस तरह की घटना कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

नाम बा बवलिया, बिगड़ल बा चलिया. ..गाकर टुनटुन यादव ने फायरिंग करने वालों को किया विदा
सांस्कृतिक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग से किसी को कोई खास नुक्सान तो नहीं हुआ, लेकिन टेंट (सामियाने) में जगह-जगह छेद हो गये हैं। अंधाधुंध फायरिंग से सांस्कृतिक कार्यक्रम में बैठे लोग सहमे रहे। वायरल वीडियो के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक टुनटुन यादव प्रोगाम दे रहे हैं। उनके साथ दो महिला डांसर भी है। उसी दौरान कुछ लड़के मंच पर मौजूद हैं। उनमें दो-तीन लड़कों के हाथ में राइफल दिख रहा है। उन लड़कों द्वारा फायरिंग की जाती है। उससे गायक से लेकर डांसर तक असहज दिख रहे हैं। उसके बाद गायक टुनटुन यादव द्वारा नाम बा बवलिया, बिगड़ल बा चलिया गाकर फायरिंग करने वालों को विदा किया जाता है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular