Homeबिहारआराएसपी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण

एसपी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण

आरा। मुहर्रम पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राज द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी महत्वपूर्ण स्थलों, जुलूस मार्गों एवं धार्मिक स्थलों का जायजा लिया। इस क्रम में वहां लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त, प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं बल की तैनाती एवं तत्परता की भी समीक्षा की।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular