HomeNewsआरा सदर अस्पताल रोड में जलजमाव से स्थिति नारकीय

आरा सदर अस्पताल रोड में जलजमाव से स्थिति नारकीय

आरा शहर के सदर अस्पताल रोड में इन दिनों जलजमाव से ही स्थिति नारकीय हो गई है। नाले का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे पैदल आने-जाने वाले राहगीरों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोगों के साफ-सुथरे कपड़े गंदे हो जा रहे हैं। जलजमाव से लॉकडाउन में भी सुबह-शाम सदर अस्पताल रोड में ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है।

jay kumar

सपा के छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने जगदीशपुर नपं के मुख्यपार्षद पर लगाए गंभीर आरोप

आरा शहर के सदर अस्पताल रोड पर बह रहा नाले का गंदा पानी, लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि सदर अस्पताल के मुख्य द्वार की चहारदीवारी के किनारे स्थित नाले पर असामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे बारिश का पानी सड़कों पर बह रहा है। इसके अलावे उत्तरी छोर के नाले का गंदा पानी भी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लग रहा है।

 भोजपुर एसपी सुशील कुमार द्वारा नवादा एवं जगदीशपुर थाना इंचार्ज सहित 18 थाना इंचार्जो के वेतन भुगतान पर रोक

इससे शहर के शिवगंज मोड़ से मठिया मोड़ तक स्थिति नारकीय हो जा रही है। सड़क पर जलजमाव के कारण नाले का गंदा पानी सदर अस्पताल परिसर में प्रवेश कर जा रहा है। जलजमाव के कारण सड़कें जगह-जगह उखड़ गई है। बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। आए दिन बाइक सवार हादसे में चोटिल हो जा रहे हैं।

राकेश गोस्वामी हत्याकांड का खुलासा-बहन के साथ देख कातिल बन गया दोस्त,कर दी हत्या

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular