Pataliputra-Lokmanya Tilak Superfast: दानापुर मंडल के गहमर स्टेशन पर पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव शुरू होगा।
हाइलाइट: Pataliputra-Lokmanya Tilak Superfast
7 अक्टूबर 2026 से गाड़ी संख्या 12141 के बक्सर स्टेशन पर ठहराव का समय संशोधित किया गया है।
पटना/हाजीपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दानापुर मंडल के गहमर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12142/12141 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि 6 अक्टूबर 2026 से गाड़ी संख्या 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस गहमर स्टेशन पर दोपहर 12:44 बजे पहुंचेगी और 12:46 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
वहीं, 7 अक्टूबर 2026 से गाड़ी संख्या 12141 लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस गहमर स्टेशन पर रात 1:20 बजे पहुंचेगी और 1:22 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
गाड़ी संख्या 12141 का गहमर स्टेशन पर ठहराव शुरू किए जाने के कारण बक्सर स्टेशन पर इसके ठहराव के समय में भी बदलाव किया गया है। संशोधित समय-सारिणी के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 से यह ट्रेन बक्सर स्टेशन पर रात 1:36 बजे पहुंचेगी और 1:38 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
रेलवे के इस निर्णय से गहमर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को पाटलिपुत्र, लोकमान्य तिलक टर्मिनस सहित मार्ग के अन्य प्रमुख स्टेशनों तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

