GM Dimpy Garg: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास कार्यों में उच्च गुणवत्ता और आधुनिक यात्री सुविधाओं पर जोर दिया गया।
हाइलाइट: GM Dimpy Garg
महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना जंक्शन पर यात्री सुविधाओं और संरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पटना/हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल की महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने 5 अक्टूबर 2026 को पटना जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या 1 और 10 का एक छोर से दूसरे छोर तक निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और संरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
महाप्रबंधक ने पटना जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज, टिकट काउंटर, एस्कलेटर सहित विभिन्न यात्री सुविधा क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्टेशन पर संरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पटना जंक्शन पर किए जाने वाले स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को उच्च गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य सुनिश्चित करने और यात्रियों के लिए आधुनिक एवं उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।
GM Dimpy Garg : यात्रियों से संवाद कर लिया फीडबैक
इसके बाद महाप्रबंधक ने प्लेटफॉर्म संख्या 10 पर खड़ी पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रेन में यात्रियों से संवाद कर सुविधाओं और यात्रा अनुभव को लेकर उनका फीडबैक भी लिया।
इस अवसर पर दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार सहित पूर्व मध्य रेल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


