HomeNewsनदी में डूबने से छात्र की मौत-कोहराम

नदी में डूबने से छात्र की मौत-कोहराम

चांदी थाना क्षेत्र के जहनपुर गांव में मंगलवार की दोपहर घटी घटना

jay kumar

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में करवाया पोस्टमार्टम

आरा (मो. वसीम)। भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के जहनपुर गांव में मंगलवार की दोपहर नदी में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया।सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

समाहरणालय के किसी भी कार्यालय में आम जनता के प्रवेश पर रोक

जानकारी के अनुसार मृतक जहनपुर गांव निवासी रमेश सिंह का 11 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार है। वह तीसरी कक्षा का छात्र था। बताया जाता है कि आज दोपहर बाद वह शौच करने के लिए नदी के पास गया हुआ था। उसी बीच वह नदी में गिरकर डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृतक दो भाइयों में छोटा था। मृतक के पिता गांव पर ही खेती गृहस्ती करते हैं।मृतक के परिवार मां उषा देवी एवं बड़ा भाई रोशन कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

बक्सर-श्रीत्रिदंडी-देव-समाधी-स्थल-मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular