HomeNewsSudhani - जमीनी विवाद को लेकर पिता-पुत्र सहित पांच को पीटा

Sudhani – जमीनी विवाद को लेकर पिता-पुत्र सहित पांच को पीटा

Sudhani – उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सुढ़नी गांव में सोमवार की दोपहर घटी घटना

जख्मियों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

Sudhani आरा। भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सुढ़नी गांव में सोमवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर पिता-पुत्र समेत पांच की जमकर पिटाई कर दी गई। उन्हें इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मियों में सुढ़नी गांव निवासी श्रीभगवान राम, उनकी पुत्री पिंकी कुमारी, पूजा कुमारी, पुत्र इंदल कुमार एवं छोटा भाई गोरख राम शामिल है।

जख्मी श्रीभगवान राम के पुत्र इंदल कुमार ने बताया कि गांव में ही जमीन को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद चला रहा था। आज दोपहर उसी जमीन पर दूसरे पक्ष द्वारा दीवार उठाया जा रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गई। तब दूसरे पक्ष के द्वारा पिता-पुत्र सहित पांचों की जमकर पिटाई कर दी गई।

woman cricket – महाराजा कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित हुआ 20-20 महिला क्रिकेट मैच

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular