Homeखेलक्रिकेटहाईटेक क्रिकेट क्लब ने 116 रनों से तेघरा क्रिकेट क्लब को हराया

हाईटेक क्रिकेट क्लब ने 116 रनों से तेघरा क्रिकेट क्लब को हराया

Hitech Cricket – सातवां मैच हाईटेक क्रिकेट क्लब बनाम तेघरा क्रिकेट क्लब के बीच

Hitech Cricket आरा। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित भोजपुर जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग मैच का सातवां मैच हाईटेक क्रिकेट क्लब बनाम तेघरा क्रिकेट क्लब के बीच सोमवार की सुबह महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेला गया। मैच का उद्घाटन स्टार फ्रेंड क्रिकेट क्लब के सचिव अवध कृष्ण शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

jay kumar

तेघरा क्रिकेट क्लब के कप्तान रोहित तिवारी टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। हाईटेक क्रिकेट (Hitech Cricket) क्लब की ओर सलामी जोड़ी के रूप में बल्लेबाजी करने आए शुभम और शिवम अपने टीम के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और दोनों ही बल्लेबाज जीरो पर आउट होकर पवेलियन चले गए। दोनों बल्लेबाज आउट होने के बाद मौसम और विवेक के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई। विवेक के 110 रनो की बदौलत हाईटेक क्रिकेट क्लब ने 251 रनों विशाल स्कोर तेघरा क्रिकेट क्लब के समक्ष रखा।

बल्लेबाजी करते हुए हाईटेक क्रिकेट (Hitech Cricket) क्लब के बल्लेबाज मौसम 44 रन विवेक 110 रन निर्भय 44 रनों का योगदान दिया। तेघरा क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए कृष्णा ने 49 रन देकर चार विकेट, वही अंकित ने 52 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए तेघरा क्रिकेट क्लब मात्र 135 रन पर 10 विकेट गंवा दिया। इस प्रकार हाईटेक क्रिकेट क्लब इस मैच को 116 रनों से जीत लिया।

आरा क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आदित्य ने 28 रन, मृत्युंजय ने 30 रन बनाएं। हाईटेक क्रिकेट कल्ब की ओर से गेंदबाजी करते हुए विवेक कुमार ने 25 रन देकर दो विकेट, मौसम ने 46 रन देकर तीन विकेट, सुधांशु ने 19 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किया। इस मैच के अंपायर विशेष एवं अग्निवेश थे। स्कोरर की भूमिका में रोहित सिंह थे। कल का मैच सीनियर डिवीजन का स्टूडेंट क्रिकेट क्लब ग्रीन बनाम जेबीसीसी के बीच महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर सुबह 8.30 बजें खेला जाएगा। इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत राय ने दी।

woman cricket – महाराजा कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित हुआ 20-20 महिला क्रिकेट मैच

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular