Homeआरा भोजपुरतरारीवज्रपात से स्कूल में मची चीख पुकार, गिरकर तड़पने लगीं छात्राएं

वज्रपात से स्कूल में मची चीख पुकार, गिरकर तड़पने लगीं छात्राएं

भोजपुर के तरारी प्रखंड के बड़कागांव प्लस टू विद्यालय से सटे ताड़ के पेड़ पर ठनका गिरने से डेढ़ दर्जन अधिक छात्राओं की हालत बिगड़ गई।

Tarari Breaking News : भोजपुर के तरारी प्रखंड के बड़कागांव प्लस टू विद्यालय से सटे ताड़ के पेड़ पर ठनका गिरने से डेढ़ दर्जन अधिक छात्राओं की हालत बिगड़ गई।

  • हाइलाइट : Tarari Breaking News
    • ठनका गिरने से जोरदार आवाज के साथ पूरे स्कूल में अफरातफरी मच गयी

आरा: भोजपुर के तरारी प्रखंड के बड़कागांव प्लस टू विद्यालय से सटे ताड़ के पेड़ पर ठनका गिरने से डेढ़ दर्जन अधिक छात्राओं की हालत बिगड़ गई। गुरुवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे ठनका गिरने से जोरदार आवाज के साथ पूरे स्कूल में अफरातफरी मच गयी।

पेड़ के पास कमरे में पढ़ रहीं 18 छात्राओं की हालत दहशत के चलते बिगड़ गई और सभी गिरकर तड़पने लगीं। सभी को आनन-फानन में तरारी सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। इनमें सात को गंभीर स्थिति में रेफर कर दिया गया। छात्राएं अस्पताल के बेड पर भी तड़प रही थीं और जोर-जोर से चिल्ला रही थीं।

गंभीर हाल वाली छात्राओं को ऑक्सीजन लगाने के साथ उनके शरीर की मालिश कर ठीक करने का प्रयास किया जा रहा था। शिक्षिका जिमी कुमारी बारी-बारी से छात्राओं का तलवा सहला हिम्मत दे रही थीं। मौके पर एक डॉक्टर और दो नर्स के ही होने से एक साथ सभी छात्राओं के इलाज में परेशानी हो रही थी। बाद में आधा दर्जन नर्स पहुंचीं और पीरो से डॉक्टरों को बुलाया गया।

पीरो एसडीओ सुनील कुमार की पहल पर पीरो से दो व चरपोखरी से एक अतिरिक्त एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई। तरारी बाजार के निजी डॉक्टरों को भी सीएचसी में बुला लिया गया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अहसन और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जयप्रकाश ठाकुर भी पहुंच गये। पीरो डीएसपी राहुल सिंह, तरारी थानेदार पीके भाष्कर समेत प्रधानाचार्य नारायण और सभी शिक्षक भी कैंप किये हुए हैं।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular