HomeNewsछात्रा को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक में गयी जान

छात्रा को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक में गयी जान

Tarari बंधवा गांव में चार साल में मुख्तार राम के घर सांप के डंसने से तीन बच्चों की मौत

बिहार: भोजपुर के तरारी (Tarari) प्रखंड के बंधवा गांव में गुरुवार की रात सांप के डंसने से एक बच्ची की मौत हो गयी। इलाज के बदले झाड़-फूंक के कारण उसकी जान चली गयी। मृत बच्ची बंधवा गांव निवासी मुख्तार राम की पुत्री नेहा कुमारी थी। वह पांचवी की छात्रा थी। इससे पहले उसके भाई और चचेरी बहन की भी सर्पदंश से मौत हो चुकी है।

तरारी प्रखंड के बंधवा गांव की गुरुवार रात की घटना

इलाज के बदले झाड़-फूंक के लिये ले गये परिजन

बताया जाता है कि नेहा गुरुवार की रात घर के फर्श पर सोयी थी। देर रात उसे सांप ने डंस लिया। इस पर उसकी नींद खुल गयी, तो सांप को भागते हुए देख शोर मचाने लगी। तब तक सांप भाग गया। परिजन उसे झाड-फूंक के लिए तरारी (Tarari) के बड़का गांव व रोहतास जिले के अर्जुन बिगहा ले गये। तबतक छात्रा ने दम तोड़ दिया।

नशा मुक्त भारत अभियान के पहले चरण में ‘कोटपा-2003’ के धाराओं के उल्लंघन करने वालोंं पर होगी सख्त कार्रवाई

बताया जाता है कि चार साल में मुख्तार राम के घर में सांप के डंसने से तीन बच्चों की मौत हो गयी। पहले बड़े पुत्र सूरज, उसके बाद भतीजी प्रिया और अब छोटी बेटी नेहा की जान चली गयी। इसके कारण घर में कोहराम मचा है।

शाहपुर आलू व्यवसायी पिंकू गुप्ता के छोटे भाई भरत कुमार गुप्ता को उसके ममेरे भाई ने ही मारी थी गोली

आरा के काजी टोला गोली से जख्मी किराना दुकानदार का इलाज चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने किया

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular