HomeNewsबिहारभोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकोल गांव में युवक को...

भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकोल गांव में युवक को मारी गोली

Teerthkol Village: जानकारी के अनुसार जख्मी संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकोल गांव निवासी मिथिलेश सिंह का 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार सिंह है।

  • हाइलाइट: Teerthkol Village
  • हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली, जख्मी
  • जख्मी का शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकाॅन अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी
  • संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकोल गांव में बुधवार की रात घटी घटना

आरा। जिले के संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकोल गांव में बुधवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। उसे बाएं हाथ के हथेली के ऊपर हिस्से पर गोली लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकॉन अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।घटना को लेकर गांव में आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Teerthkol Village: जख्मी संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकोल गांव निवासी

जानकारी के अनुसार जख्मी संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकोल गांव निवासी मिथिलेश सिंह का 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार सिंह है। बताया जाता है कि बुधवार की रात वह अपने घर के बाहर टहल रहा था। तभी हथियारबंद बदमाशों द्वारा उसे गोली मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हालांकि हथियारबंद बदमाशों ने उसे गोली क्यों मारी? इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

इधर, संदेश थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच कर रही है। जांच उपरांत ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा। जख्मी का इलाज कर रहे ऑर्थो सर्जन डॉ. सूर्यकांत निराला ने बताया कि जख्मी युवक को गोली बाएं हाथ के हथेली के ऊपर हिस्से पर लगी थी, जो छूकर निकल गई थी। वह बिल्कुल स्टेबल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular