HomeNewsबिहारभोजपुर के गुंडी गांव छापेमारी में कृष्णगढ़ थाना पुलिस को मिली सफलता

भोजपुर के गुंडी गांव छापेमारी में कृष्णगढ़ थाना पुलिस को मिली सफलता

Gundi Village: अवैध हथियार की बरामदगी को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लगातार अभियान के तहत कृष्णगढ़ थाना पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Gundi Village
  • अवैध हथियार, कारतूस, खोखा एवं नगदी के साथ बदमाश गिरफ्तार
  • 2 देशी कट्टा, 15 कारतूस, 1 खोखा, 2 मोबाइल एवं 10,800 रुपये नगद बरामद

आरा। अवैध हथियार की बरामदगी को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लगातार अभियान के तहत कृष्णगढ़ थाना पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। इस दौरान पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध हथियार, कारतूस, खोखा, मोबाइल एवं नगद रुपए के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के गुंडी गांव स्थित उसके घर से की। तलाशी के दौरान उसके पास से 2 देशी कट्टा, 15 कारतूस, 1 खोखा, 2 मोबाइल एवं 10,800 रुपये नगद बरामद किया। बरामद दो देशी कट्टा में एक कट्टा दोनाली व डबल ट्रिगर वाला शामिल है।

गिरफ्तार बदमाश कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी रामाशंकर यादव का पुत्र हरेकृष्णा यादव है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी। उन्होंने बताया कि कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष रौशन कुमार जब क्षेत्र में छापेमारी कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी की गुंडी गांव निवासी हरेकृष्णा यादव अपने घर में अवैध हथियार एवं कारतूस छुपा कर रखा है। सूचना के सत्यापन उपरांत थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने पुलिस बल के साथ हरेकृष्णा यादव के घर छापेमारी की।

इस दौरान उसके कमरे में बिछावन के नीचे से 2 देशी कट्टा, 15 कारतूस, 1 खोखा, 2 मोबाइल एवं 10,800 रुपये नगद बरामद। इसके पश्चात कृष्णगढ़ थाना में पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं पुलिस के अनुसार हरे कृष्णा यादव द्वारा कुछ माह पूर्व पड़ोसी से चल रहे विवाद के कारण दोनों कट्टा खरीद कर अपने घर में रखा गया था।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular