Homeराजनीतनीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ, अब बिहार का नया...

नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ, अब बिहार का नया CM कौन होगा?

Who is Bihar New CM? बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा और जदयू दोनों ही खेमों में रणनीतिक चुप्पी बनी हुई है। हालांकि कयासों का बाजार गर्म है और सम्राट चौधरी का नाम इस दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है

jay kumar
  • हाइलाइट: Who is Bihar New CM?
  • नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार की सत्ता के गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं

दिल्ली: बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार दोपहर 12.15 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। संसद भवन में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, राज्यसभा सांसद संजय झा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री तथा जदयू के प्रमुख नेता उपस्थित रहे। नीतीश कुमार ने हिंदी भाषा में शपथ ली।

Who is Bihar New CM? बिहार की सत्ता के गलियारों में चर्चाएं तेज

इस शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार की सत्ता के गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। नीतीश कुमार पहले ही अपने भविष्य के कदमों के प्रति स्पष्ट संकेत दे चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे और अपना पूरा ध्यान नई भूमिका पर केंद्रित करेंगे। उनके अनुसार, आने वाले तीन से चार दिनों के भीतर बिहार को नया नेतृत्व मिलेगा और नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी भी उनके साथ मौजूद थे।

सम्राट चौधरी का नाम इस दौड़ में सबसे आगे

फिलहाल, बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा और जदयू दोनों ही खेमों में रणनीतिक चुप्पी बनी हुई है। हालांकि कयासों का बाजार गर्म है और सम्राट चौधरी का नाम इस दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है, लेकिन संजय जायसवाल सहित कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के नामों की भी चर्चा चल रही है।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि अगले दो से तीन दिनों में बिहार की राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी। यह बदलाव न केवल बिहार के प्रशासनिक ढांचे में बड़े परिवर्तन लाएगा, बल्कि राज्य के आगामी राजनीतिक समीकरणों को भी नई दिशा प्रदान करेगा। प्रदेश की जनता और राजनीतिक विश्लेषकों की निगाहें अब भाजपा और जदयू के शीर्ष नेतृत्व के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular