Homeबिहारआराआरा: द होली सेवियर चर्च में गुड फ्राइडे का आयोजन प्रभु यीशु...

आरा: द होली सेवियर चर्च में गुड फ्राइडे का आयोजन प्रभु यीशु के बलिदान को समर्पित

The Holy Savior Church: गुड फ्राइडे (बलिदान दिवस) इस वर्ष आरा स्थित द होली सेवियर चर्च में अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। पवित्र शुक्रवार के इस विशेष अवसर पर चर्च में प्रार्थना और आराधना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत चर्च में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा से हुई। इस दौरान प्रभु यीशु मसीह के अंतिम वचनों और उनके द्वारा मानव जाति के कल्याण के लिए दिए गए बलिदान पर प्रकाश डाला। प्रार्थना सभा के उपरांत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया, जो द होली सेवियर चर्च से प्रारंभ होकर संस्कृति भवन चौक तक पहुंची।

The Holy Savior Church: यीशु का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा और परोपकार का मार्ग दिखाता है

रैली के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को यह संदेश दिया गया कि प्रभु यीशु मसीह का बलिदान किसी विशेष वर्ग के लिए नहीं, बल्कि समस्त मानव जाति के उद्धार के लिए था। आयोजकों ने इस बात पर जोर दिया कि आज के दौर में प्रभु यीशु के शांति, प्रेम, करुणा और क्षमा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यीशु का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा और परोपकार का मार्ग दिखाता है।

सबसे पहले लोगों ने मामबत्तियां जलाया और सामूहिक भजन राजेश, सोनू, राहुल, चंचल गीता सुमन, पूजा, गीता, किरण, चंचल ,सुमन, बबिता ने “जो क्रूस पर कुर्बान वह मेरा मसीहा हर जख्म”…, “जो उसने सहा वह मेरे गुनाहों का”…. गाकर प्रभु यीशु मसीह की आराधना किया। गुड फ्राइडे पर बाइबल का पाठ सोनू, चंचल, ज्योत्सना, राजेश, रजनी ,आरती, अनिल जीउत ने किया।

मुख्य अतिथि चुनाव पदाधिकारी दिवाकर दास ने बताया की यीशु मसीह का बलिदान समस्त मानव के त्याग प्रेम करुणा और दया का संदेश है। आज हमें यीशु मसीह के बताएं रास्तों पर चलने की आवश्यकता है। पादरी अनिल जीउत ने अपने संक्षिप्त संदेश में बताया कि आज गुड फ्राइडे है। यह दिन प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर बलिदान के याद में मनाया जाता है।

इस अवसर पर राजेश, सोनू, राहुल, मनीष, हरेंद्र, छोटू, अनिल कुमार, पानपत्ति, आरती, आलोक, निर्मला, शुभम, खुशी, रौनक, कुणाल, रिंकी, कविता, जोशना ,आराधना समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे। आगामी 5 अप्रैल (रविवार) को ईस्टर पर्व भी मनाया जाएगा।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular