HomeNewsशर्मनाकः छात्रा ने शिक्षक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का...

शर्मनाकः छात्रा ने शिक्षक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का लगाया आरोप

sexual abuse – शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का, पुलिस छानबीन में जुटी

खबरे आपकी बिहार/आरा/बिहिया/तीयर : भोजपुर जिले में शिक्षक द्वारा शादी का झांसा देकर छात्रा से यौन शोषण (sexual abuse) करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित 18 वर्षीया छात्रा तीयर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता इंटर कक्षा में पढ़ती है। वह बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया गांव ट्यूशन पढ़ने जाती थी। जहां ट्यूशन पढ़ा रहे शिक्षक पर उसने शादी का झांसा देकर करीब एक वर्षों तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता अपने स्थानीय थाना में शिक्षक खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

jay kumar
sexual abuse

पढ़े :- शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान नर्तकी काजल को लगी गोली

पीड़िता द्वारा दर्ज कराए गए प्राथमिकी में बताया गया है कि आरोपी शिक्षक उसे शादी का झांसा देकर करीब एक वर्षों तक उसके साथ यौन शोषण करता रहा। जब उसने उससे शादी करने की बात कही तो उसने साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने तीयर थाना में नामजद शिक्षक अनुराग ठाकुर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता का गुरुवार को आरा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया। उसका कोर्ट में 164 का बयान भी दर्ज कराया जाएगा। इधर, पुलिस इसे शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग मामले से जोड़कर देख रही है। मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।

पढ़े :- बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मंदाकिनी श्रीकांत घोष के प्रचार में हावड़ा पंहुची

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular