HomeNewsभोजपुर में ब्रॉडसन कंपनी के कर्मचारियों पर पत्थरबाजी एवं फायरिंग

भोजपुर में ब्रॉडसन कंपनी के कर्मचारियों पर पत्थरबाजी एवं फायरिंग

Babura Firing – पत्थरबाजी में चार एवं फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक घायल

खबरे आपकी बिहार/आरा/बड़हरा : Babura Firing भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा बैरियर के समीप गुरुवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने ब्रॉडसन कंपनी के कर्मचारियों पर पत्थरबाजी एवं फायरिंग कर दी। पत्थरबाजी में चार लोग जख्मी हो गये जबकि फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक को गोली बाएं साइड कमर में लगी है, जो फंसी हुई है। उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जबकि चार अन्य कर्मचारियों का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।

jay kumar

बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा बैरियर के समीप गुरुवार की रात घटी घटना

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी श्रीभगवान यादव का 35 वर्षीय पुत्र विनय कुमार है। वह ब्रॉडसन बालू कंपनी में बैरियर पर चालान चेक करने का काम करता है। इधर, जख्मी विनय कुमार ने बताया कि बबुरा बैरियर पर बिना चालान के ट्रैक्टर गुजर रहा था। जिसे पकड़ कर रखा गया था। गुरुवार की रात जब सभी कर्मचारी खाना खाकर सोने जा रहे थे। इसी बीच हथियारबंद बदमाश वहां आ धमके। उन्होंने पहले पत्थरबाजी की। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। पत्थरबाजी में चार लोग जख्मी हो गए। जबकि फायरिंग के दौरान गोली लगने से वह जख्मी हो गया।

पढ़े :- बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मंदाकिनी श्रीकांत घोष के प्रचार में हावड़ा पंहुची

जख्मी युवक का शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

गोली से जख्मी को इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जख्मी का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को गोली बाएं साइड कमर में लगी है, जो फंसी हुई थी ।जख्मी युवक जब यहां आया था तो उसका बीपी एवं ब्लड कम था। ब्लड चढ़ाने के बाद सब मैनेज हो गया है। जख्मी युवक के कमर से गोली निकाल दी गई है। अभी उसका बीपी व पल्स स्टेबल है और वह खतरे से बाहर है। हालांकि अभी उसे 48 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

Babura Firing

पढ़े :- शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान नर्तकी काजल को लगी गोली

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular