HomeNewsगोली से जख्मी डांसर का चिकित्सक डॉक्टर विकास ने किया इलाज

गोली से जख्मी डांसर का चिकित्सक डॉक्टर विकास ने किया इलाज

Dancer Kajal को जगदीशपुर के दावां में डांस के दौरान हर्ष फायरिंग में लगी थी गोली

खबरे आपकी बिहार/आरा – जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां गांव में बुधवार की रात बारात में डांस के दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान गोली से जख्मी Dancer Kajal का इलाज आरा के निजी क्लीनिक में किया। जहां चिकित्सक डॉक्टर विकास ने जख्मी का इलाज किया। जख्मी की हालत अब स्थिर है। चिकित्सक डॉक्टर विकास ने बताया कि डांसर को दो गोली लगी थी। एक गोली हाथ में तथा दूसरी गोली सीने के पास लगी थी। जो आरपार हो गई थी। जख्मी डांसर का इलाज किया गया। अभी उसकी स्थिति ठीक है। उसे भर्ती कर लिया गया है। दो-तीन दिन बाद उसे छुट्टी दे दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार जख्मी नर्तकी मूल रूप से छत्तीसगढ़ के चिचोला गांव निवासी 21 वर्षीया पुत्री काजल कुमारी है। फिलवक्त वह कुछ महीनों से शाहपुर थाना क्षेत्र के दुबौल गांव में किराये का मकान लेकर रहती है। इधर साथ रह रही नर्तकी मुस्कान ने बताया कि वे सब शादी एवं अन्य पार्टी समारोह में स्टेज प्रोग्राम करती है। उसी सिलसिले से वे सभी दुर्गा पूजा में भोजपुर आई थी। तभी से शाहपुर के दुबौल गांव में अपने पांच साथियों के साथ रहकर स्टेज प्रोग्राम करती हैं।

Dancer Kajal
Dancer Kajal

पढ़े :- बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मंदाकिनी श्रीकांत घोष के प्रचार में हावड़ा पंहुची

बुधवार की शाम अपने पांच साथियों के साथ वह दावां गांव में एक घर के शादी समारोह के दौरान नाच रही थी। इसी दरमियान स्टेज के पीछे से किसी अज्ञात युवक ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से नर्तकी काजल कुमारी जख्मी हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया था।

पढ़े :- शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान नर्तकी काजल को लगी गोली

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular