HomeNewsआरा में चौथे तल्ले से गिरा युवक, हॉस्पिटल में हार गया जिंदगी...

आरा में चौथे तल्ले से गिरा युवक, हॉस्पिटल में हार गया जिंदगी की जंग

बिहार/आरा -Ara शहर के पूर्वी नवादा रस्सी बगान मोहल्ले में गुरुवार की दोपहर छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया। मृत युवक पूर्वी नवादा रस्सी बागान मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार था।

jay kumar

बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर वह छत पर कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान वह असंतुलित होकर चार तल्ले से नीचे गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे स्थानीय लोगों द्वारा इलाज लिये सदर अस्पताल लाया गया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत देख डाक्टर द्वारा पटना रेफर कर दिया गया था।

Ara पूर्वी नवादा रस्सी बागान मोहल्ला में हुई घटना, घर में मचा कोहराम

पढ़े :- बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मंदाकिनी श्रीकांत घोष के प्रचार में हावड़ा पंहुची

परिजन अभी उसे पटना ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे। तभी उसने इमरजेंसी वार्ड में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये शव लेकर चले गये। बताया जाता है कि मृत युवक चार बहन व दो भाई में सबसे छोटा था। मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। मां चंद्रावती देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- श्राद्ध एवं विवाह के लिए अधिकतम 50 एवं 250 व्यक्तियों की रहेगी सिमा

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular